By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर में सी एम की उपस्थियों में करा दी गयी भाई-बहन की शादी!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर में सी एम की उपस्थियों में करा दी गयी भाई-बहन की शादी!
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर में सी एम की उपस्थियों में करा दी गयी भाई-बहन की शादी!

Adminakhandrashtra
Last updated: March 27, 2025 4:33 am
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। बीते 12 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी करायी गयी शादी में भाई-बहन को सात फेरे करवा दिया गया। हलांकि यह मामला कार्यक्रम के बाद ही उजागर हो गया था लेकिन अधिकारियों ने इसे दबाये रखा था। पत्रकारों द्वारा समाज कल्याण विभाग से कई बार शादी करने वाले जोड़ो की सूची मांगी गयी लेकिन आज तक मुहैया नही कराया गया। मंगलवार कों जिले के प्रभारी मंत्री ए के शर्मा की प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने सवाल किया तो डीएम ने स्वीकार करते हुए कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है इस योजना के तहत वर बधू को मिलने वाले सरकारी इमदाद को रोक दिया गया है।
मालूम हो कि बीते 10 मार्च से लेकर 12 मार्च तक जौनपुर महोत्सव का आयोजन नगर के शाही किला में किया गया था। कार्यक्रम के आखिरी दिन एक हजार से अधिक वर बधुओं का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कराया गया। इन वर बधुओं को आर्शीवाद देने के लिए खुद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने मंच से सभी नवदम्पत्तियों को आर्शीवाद दिया उसके बाद सभी नव विवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा किया था।
इस कार्यक्रम की फोटों सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मड़ियाहूं तहसील के मईडीह गांव में हड़कंप मच गया क्यों कि वायरल एक फोटों उक्त गांव के सगे भाई बहन की थी, जो दुल्हा दुलहन के रूप नजर आ रहे थे।
यह मामला सामने आने के बाद मीडिया लगातार समाज कल्याण अधिकारी से मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह की लिस्ट मांग रहा लेकिन आज तक विभाग ने लिस्ट नही दिया।
योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री ए के शर्मा ने प्रेस वार्ता करके सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पत्रकारों के द्वारा पुछे गये सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन हजारों लोगों के बीच होते हैं व इसमें छिपाने के लिए कुछ नहीं होता। इस पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने पहले तो कहा कि 1001 जोड़ों के विवाह में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। इसके बाद मड़ियाहूं में भाई-बहन के विवाह कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है व इसकी जांच कराई जा रही है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी भी नवजोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उधर, प्रशासन की ओर से सभी 21 ब्लाकों में लाभार्थियों का सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। पूरी जानकारी संकलित होने के बाद समाज कल्याण अधिकारी अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को देंगे।.

अखिल भारतीय गौरक्षा समिति के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने नितिन गुप्ता 
सीओ प्रतिमा वर्मा ने किया मुंगरा थाने का औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश
महाराष्ट्र राज्य टू व्हीलर्स यूजर्स एसोसिएशन के कैलेंडर का प्रकाशन
सल्तनत बहादुर महाविद्यालय की टीम ने जनपदीय समागम हेतु संभाला मोर्चा
EPL क्रिकेट टूर्नामेंट में पी उत्तर विभाग की टीम ने बाजी मारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भाईचारे की मिसाल बनी दावत – ए – इफ़्तार
Next Article यात्रा को दूसरे दिन हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up