By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नित्यानंद संस्थान के ट्रस्टी चयन की जानकारी देने से ठाणे न्यायालय का इनकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > नित्यानंद संस्थान के ट्रस्टी चयन की जानकारी देने से ठाणे न्यायालय का इनकार
महाराष्ट्र

नित्यानंद संस्थान के ट्रस्टी चयन की जानकारी देने से ठाणे न्यायालय का इनकार

Akhand Rashtra
Last updated: December 1, 2023 3:40 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

ठाणे। गणेशपुरी स्थित श्री भीमेश्वर सद्गुरु नित्यानंद संस्थान पर पिछले 2 साल से ट्रस्टियों का चयन लटका हुआ है। ठाणे जिला सत्र न्यायालय, जहां चयन प्रक्रिया चल रही है, द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया है।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने 9 अक्टूबर, 2023 को ठाणे जिला सत्र न्यायालय के समक्ष एक आवेदन दायर किया था। अनिल गलगली ने श्री भीमेश्वर सद्गुरु नित्यानंद संस्थान और सक्षम प्राधिकारी पर ट्रस्टी नियुक्ति की प्रक्रिया किस स्तर पर लंबित है, इसकी जानकारी मांगी थी। साथ ही विज्ञापन के बाद प्राप्त आवेदनों और नियुक्तियों की सूची मांगी गई थी। जिला एवं सत्र न्यायालय प्रबंधक प्र. ल. कंठे ने अनिल गलगली को जानकारी देने से इनकार कर दिया और बताया कि केंद्र सरकार के परिपत्र के अनुसार, सार्वजनिक सूचना अधिकारी को जानकारी खोजने, एकत्र करने और तैयार कर आवेदक को देने से छूट दी गई है। सार्वजनिक सूचना अधिकारी ने अनिल गलगली को गलत तर्क दिया है, जबकि गलगली ने यह जानकारी खोजने, तैयार या एकत्र करने की मांग नहीं की थी।
गणेशपुरी में स्वामी नित्यानंद महाराज के समाधि मंदिर का प्रबंधन श्री भीमेश्वर सद्गुरु नित्यानंद संस्थान द्वारा किया जाता है। इस संस्था पर ग्यारह ट्रस्टी कार्यरत होते हैं। इस न्यासी बोर्ड की नियुक्ति प्रक्रिया पांच साल की अवधि के लिए ठाणे जिला सत्र न्यायालय के माध्यम से की जाती है। पिछले न्यासी बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हुए दो साल हो गए हैं और 11 अक्टूबर, 2021 को न्यासी के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। यह बताते हुए अनिल गलगली ने कहा कि नियुक्ति न होने के कारण निर्णय लेने में कठिनाइयाँ आती हैं और भक्तों की ठाणे जिला सत्र न्यायालय से तत्काल कार्रवाई करने की उम्मीद है।

You Might Also Like

विश्व वन महोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण
त्रिवेणी साहित्य संगम की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न
शेमारू से रिलीज हुआ संगीत मासूम का सोलो सोंग ब्रेक अप पार्टी 
संगीतकार रफीक राजा के जन्मदिन समारोह में पहुंचे गणमान्य
चंद्रयान की सफलता पर मीरा रोड में शिवसेना ने मनाया जश्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article समाजसेवी विजय तिवारी ने किया नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन
Next Article केसीएन क्लब का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Supreme Court से TMC को करारा झटका: नलिन कोहली का तीखा प्रहार, बोले – ‘अपनी हर हार पर राजनीति करती है ममता की पार्टी
  • AIIMS की ऐतिहासिक पहल: एम्स नई दिल्ली में भारत की पहली पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली हुई शुरू
  • West Bengal Election 2026: सुप्रीम कोर्ट से TMC को बड़ा झटका, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर दखल देने से किया इनकार
  • Chhattisgarh के कांकेर में बड़ा हादसा: IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुई घटना
  • Assam Election 2026: ’70 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगा विपक्ष’, अखिल गोगोई ने एग्जिट पोल को नकारा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up