By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: केसीएन क्लब का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > केसीएन क्लब का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
महाराष्ट्र

केसीएन क्लब का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

Akhand Rashtra
Last updated: December 1, 2023 3:41 am
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
केसीएन क्लब का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
SHARE

अपनी भाषा चुने।

प्रयागराज। देश की समसामयिक समस्याओं पर कार्यरत लोकप्रिय राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन नोइंग सिटीजन्स नीड़ क्लब (केसीएन क्लब) का 11वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन कार्यक्रम तीन दिनों के कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम 27 तारीख को “गुरूनानक जयन्ति प्रकाश पर्व के पावन पर्व पर संस्था की सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा जन जागरूकता तिरंगा पदयात्रा निकाला गया, यात्रा का प्रारम्भ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व सैनिक पंडित छोटेलाल मिश्र द्वारा स्थापना स्थली ग्राम उधोपुर खगिहा,बहरिया से तिरंगा फहरा कर उनके द्वारा सन्देश के साथ झूँसी प्रयागराज से किया गया।कार्यक्रम अध्यक्षता केसीएन क्लब सैनिक प्रकोष्ठ के प्रमुख भोलानाथ सिंह ननवग द्वारा व विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक कैप्टन जोगेन्दर सिंह सेंगर व कैप्टन ए के दीक्षित की उपस्थिति में झूंसी पुलिस चौकी से सफेद पानी टँकी प्रतीक्षा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट हॉल तक देशभक्ति नारो के साथ किया गया।कार्यक्रम स्थल से यात्रा की शुरुआत झूँसी कोतवाली के सहायक पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र यादव द्वारा फीता काटकर व नारियल तोड़कर कर किया गया। पदयात्रा का संचालन पूर्व सैनिक जितेंद्र राय ने जोरदार देशभक्ति नारों के साथ किया। यात्रा समापन के उपरांत सैनिक सम्मान व सैनिक कल्याण की बातें रखी गई। कार्यक्रम में नास्ते पानी के साथ दोपहर भोजन की सुचारू व्यवस्था की गई।कार्यक्रम के दूसरे चरण में पर्यावरण सँरक्षण, उत्त्तम कृषि,पशुपालन,जल संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाण्ड विद्वानों द्वारा विधिवत चर्चा व मार्गदर्शन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता केसीएन क्लब के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष केसवनाथ व मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला जज राजनारायण पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष हरिनारायण दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब वरिष्ठ पदाधिकारी साज़िद खान ने किया। किसानों द्वारा प्रश्नों के उत्तर वरिष्ठ जलवायु विशेषज्ञ निलय उपाध्याय, पर्यावरणविद सन्तोष सिंह,प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ अवधेश मिश्रा द्वारा दिया गया।कार्यक्रम के तीसरे चरण में केसी एन क्लब की साहित्यिक उपशाखा निर्झरिणी द्वारा 114वें काव्यमंच भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता चतरा झारखंड से उपस्थित वरिष्ठ कवियित्री सुशीला कुमारी ने की व बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ सत्यप्रकाश सिंह व सेवानिवृत्त सर्जन डॉ रुचि श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कौशिक भट्टाचार्य ने किया।कार्यक्रम में कवियित्री सुप्रिया शिखा, वेदप्रकाश पाण्डेय,भोलानाथ तिवारी, नितेश तिवारी,मंगलेश तिवारी,राम गोपाल शुक्ला,जयप्रकाश कसेरा आदि कवियों ने अपनी कविता पढ़ी। बाद में आध्यात्मिक गुरु अर्जुनधर द्विवेदी द्वारा क्रियायोग का प्रशिक्षण दिया गया। त्रिदिवसीय सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कृपाशंकर मिश्र,सतीश मौर्या,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने किया व सम्पूर्ण कार्यक्रम का कोऑर्डिनेटर उत्त्तम कुमार व मिथुन मिश्र द्वारा किया गया।कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड विजेता दुकान,, सुरेशचंद्र पाण्डेय सेवानिवृत्त परिवहन उपायुक्त,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय संजय तिवारी,उपेन्द्र सिंह,राजेश सिंह, त्रिवेणी प्रसाद तिवारी,अमित सिंह टांडा,राधेश्याम मिश्र,नन्दलाल सिंह, गजेन्द्र प्रताप सोनी,ईश्वरचंद्र तिवारी,दुखन्ति प्रसाद,70 वर्षीय वयोवृद्ध अतिथि प्रभावती देवी, पुरुषोत्तम पाण्डेय, मो रजी, गौरव कुमार सहित समाजसेवी,सैनिक, साहित्यकार,अधिवक्ता,चिकिसक आदि सम्मानित हुए, 27 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 29 नवम्बर को त्रिदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ।

You Might Also Like

विक्रोली में माता की चौकी और सुंदरकांड पाठ सम्पन्न
उदित नारायण के आवास पर दिल का खुदा एल्बम की सक्सेस पार्टी
हिन्दी मासिक पत्रिका श्रेयस्कर के आयोजन में हुई काव्य गोष्ठी 
10 हजार लाडली बहनों को साड़ी और सूट बाटेंगे एसएम खान
संजय उपाध्याय की दही हंडी में शामिल हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नित्यानंद संस्थान के ट्रस्टी चयन की जानकारी देने से ठाणे न्यायालय का इनकार नित्यानंद संस्थान के ट्रस्टी चयन की जानकारी देने से ठाणे न्यायालय का इनकार
Next Article पूर्व राष्ट्रपति ने की सेवा विवेक के सामाजिक कार्यों की सराहना पूर्व राष्ट्रपति ने की सेवा विवेक के सामाजिक कार्यों की सराहना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up