By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: महाराष्ट्र में 10 महीनों में 2366 किसानों ने की आत्महत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > महाराष्ट्र में 10 महीनों में 2366 किसानों ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 10 महीनों में 2366 किसानों ने की आत्महत्या

Akhand Rashtra
Last updated: December 15, 2023 12:19 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

शिवसेना (यूबीटी) ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

मुंबई। महाराष्ट्र में किसानों की बढ़ती आत्महत्या पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने शिंदे सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में किसानों की हालत अत्यंत चिंताजनक है। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में जनवरी से अक्टूबर तक 2366 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। प्रतिदिन सात किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सबसे बुरी हालत छत्रपति संभाजी नगर और अमरावती विभाग की है। उन्होने कहा कि पिछले 10 महीने में सिर्फ अमरावती जिले में ही जहां 951 किसानों ने आत्महत्या की , वहीं छत्रपति संभाजी नगर विभाग में 877 किसानों ने आत्महत्या की। शिंदे सरकार किसानों की आत्महत्या रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाताओं का इतना बुरा हाल शायद ही कहीं हो। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा खुद महाराष्ट्र सरकार के आपदा मदद मंत्री अनिल पाटिल ने दिया है। आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री बेशर्मी से कहते हैं कि किसान के आत्महत्या करने पर हम उसे एक लाख रुपए का मुआवजा देते हैं। अब इनको कौन समझाए कि किसानों की मौत को रुपयों में नहीं आंका जा सकता है। किसानों की मेहनत के कारण ही देश समृद्ध और खुशहाल है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से किसानों और उनके हितों की विरोधी है।

You Might Also Like

उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री बने देवेंद्र तिवारी
सक्षम फाउंडेशन द्वारा स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को रेनकोट वितरित
कांवड़ियों के हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजा मुलुंड
मरीजों के परिजनों और छात्रों के लिए फ्लोरा फाउंडेशन का अनोखा उपक्रम
आदर्श रामलीला समिति, कॉटन ग्रीन की रामलीला में भारी भीड़, 25 अक्टूबर को कवि सम्मेलन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पूर्वांचल विकास परिवार के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार मिश्रा
Next Article राहुल एजुकेशन के चैयरमैन लल्लन तिवारी की भाभी का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up