By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: विश्वनाथ सचदेव, रूमी जाफरी समेत अनेक हस्तियों को सम्मानित करेगा वाग्धारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > विश्वनाथ सचदेव, रूमी जाफरी समेत अनेक हस्तियों को सम्मानित करेगा वाग्धारा
महाराष्ट्रराज्य

विश्वनाथ सचदेव, रूमी जाफरी समेत अनेक हस्तियों को सम्मानित करेगा वाग्धारा

Digital Desk - Lucknow
Last updated: January 30, 2025 4:11 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

मुंबई। देश के सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित वाग्धारा सम्मान के सम्मानमूर्तियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। देश के लब्धप्रतिष्ठित पत्रकार व साहित्यकार विश्वनाथ सचदेव को वर्ष 2025 का वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान तथा जाने माने लेखक व निर्देशक रूमी जाफरी को वाग्धारा जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ.वागीश सारस्वत ने सम्मानमूर्तियों के नामों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नौ विशिष्ट जनों को अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए वाग्धारा नवरत्न सम्मान से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।कालनिर्णय के जयराज सलगांवकर को भाषा सेतु, डॉ.संजय दुधाट को स्वास्थ्य व चिकित्सा, डॉ.अर्चना शर्मा ( रायपुर ) को विज्ञान व आधुनिक तंत्र, राकेश अचल ( ग्वालियर ) को पत्रकारिता, डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र को शिक्षा, विजय पंडित को रंगमंच, अरविंद बब्बल को सिनेमा और टेलीविजन के लिए, जयंतीमाला मिश्रा को नृत्य के लिए तथा नाशिक के शंकर कनौजिया व दतिया मध्यप्रदेश के डॉ. आलोक सोनी को समाजसेवा के लिए वाग्धारा नवरत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष उपलब्धियां हासिल करने के लिए पत्रकार सुधीर सक्सेना (दिल्ली), रंगमंच अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र (बिहार), लोकगायक राकेश तिवारी (छत्तीसगढ़), टीवी के पॉपुलर परफॉर्मर भाभी जी घर पर हैं सीरियल के कलाकार रोहिताश्व गौड़ व शुभांगी अत्रे, समीक्षक पत्रकार अजित राय और राजस्थान के राष्ट्रसेवक अशोक बाफना को वाग्धारा एचीवर्स अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। वाग्धारा सम्मान चयन समिति के अध्यक्ष कला निर्देशक जयंत देशमुख,वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र, गीतकार अरविंद राही, वरिष्ठ पत्रकार दत्ता कुलकर्णी, एडवोकेट भार्गव तिवारी , अवधेश कुमार पांडेय व डॉ.वागीश सारस्वत ने सर्वसम्मति से सम्मानमूर्तियों का चयन किया है।

You Might Also Like

सार्वजनिक स्थल पर लकड़ी जमा कर अतिक्रमण, मंदिर चबूतरे पर अवैध दुकान और बिजली चोरी के गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री की सख्ती का असर, खेतासराय में नहीं लगा गाजी मियां का मेला
कतरास क्षेत्र के नए जीएम सुधाकर प्रसाद ने संभाला पदभार — ऑफिस में पूर्व जीएम और अधिकारियों ने किया आत्मीय सम्मान
COMEDK UGET 2025 परिणाम घोषित, काउंसलिंग 9 जून से
यूपी में ढाई लाख सालाना आय वाले परिवार के बच्चों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, कवायद शुरु
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आधी रोटी खाएंगे देश को बचाएंगे, बीएसवीएस का संकल्प
Next Article संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है गणतंत्र दिवस– जेपी यादव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up