मुंबई। गणतंत्र दिवस हमारे संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है। विभिन्न धर्मो और जातियों के बावजूद हम सभी एक साथ मिलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं। जोगेश्वरी पश्चिम के बहराम बाग नाके पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बोलते हुए युवा कांग्रेसी नेता जेपी यादव ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जो लोग इस ताकत को कमजोर करना चाहते हैं वे अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगे। पूर्व विधायक बलदेव खोसा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हम किसी भी कीमत पर देश का सम्मान घटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि नफरत फैला कर लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस के पंजाब पर्यवेक्षक राशिद खान ने कहा कि सदियों से एक साथ रह रहे हिंदू और मुसलमान को कोई अलग नहीं कर सकता। हम सभी भारत की संतान हैं। इस अवसर पर पहलवान लालजी यादव , पहलवान मुन्ना यादव तथा उनके शिष्यों द्वारा मलखंब, गदा भाजन जैसे अनेक आकर्षक करतब दिखाए गए। इस अवसर पर उद्योगपति सुधाकर शेट्टी, उद्योगपति धर्मेंद्र यादव, टीवी अभिनेत्री नीतू शर्मा,आशा चौहान ,अंजुम खान ग्राम प्रधान तथा समाजसेवी राम पलट यादव, सुनील दुबे, राम आसरे यादव, पप्पू यादव उर्फ गजराज यादव, राम लखन यादव, प्रहलाद सरोज, मुकेश यादव समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।
संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है गणतंत्र दिवस– जेपी यादव

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
