By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: स्वास्थ्य विभाग पर विधायक रागिनी सोनकर ने बैठक में दिखाए तीखे तेवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > स्वास्थ्य विभाग पर विधायक रागिनी सोनकर ने बैठक में दिखाए तीखे तेवर
उत्तर प्रदेशराज्य

स्वास्थ्य विभाग पर विधायक रागिनी सोनकर ने बैठक में दिखाए तीखे तेवर

Digital Desk - Lucknow
Last updated: April 8, 2025 3:32 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

जौनपुर। सोमवार को सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई। बैठक में मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर अपने अंदाज में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं और दुव्यवस्थाओं के बारे में सीएमओं से जानकारी मांगी। सीएमओं किसी भी सवाल का जवाब नही दे पायी। यह जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद खुद विधायक ने पत्रकारों से बातचीत दी।

मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर ने बैैठक में कहा कि मैं पिछले दिनों जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था वहा पर भारी खामियां मिली थी। मरीजों की पर्ची हाथ से लिखी जा रही था दवा काउंटर पर मौजूद दवाओं व स्टोर में रखी गयी दवाओं में भिन्नता पाया गया था। कितने मरीज रेफर किये जा रहे है उसका भी डाटा नही मिला पाया था। जब हाथ से पर्ची बनायी जायेगी तो सम्भव ही नही है कि रेफर मरीजों का आकड़ा मिल सके। उन्होने ट्रामा सेंटर में खराब पड़े सिटी स्कैन मशीन के बारे में सीएमओं डा0 लक्ष्मी सिंह से पुछा तो इसका भी कोई प्रमाणिक जवाब नही दे पायी।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक सांसद सदर बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता तथा सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अधिकारीगणों ने अध्यक्ष सहित उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधिगणों को अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा से मनरेगा अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों, प्रस्तावों भुगतान आदि के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिया गया कि पिछली बैठक में मनरेगा योजनार्न्तगत ग्रामीण सड़कों के पटरी मरम्मत का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिया गया था लेकिन उसका अनुपालन नही किया गया जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सइएन पीडब्लूडी के प्रति कडी़ नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक्सईएन पीडब्लूडी को सख्त निर्देश दिये कि कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। अध्यक्ष जी ने निर्देश दिया कि जो भी निर्माण और शिलान्यास कार्य हुए है उनमें 15 दिन के भीतर नियमानुसार बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करें।
अध्यक्ष ने जिला पंचायत की पुरानी और खराब सड़कों का मरम्मत कराने के निर्देश दिये। एनएचआई वाराणसी खंड की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि एनएच 731 पर 15 दिन के भीतर सांकेतिक बोर्ड ठीक कराये और जितने भी अवैध कट है, उन्हें तत्काल बन्द कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें जिससे उक्त मार्ग पर आये दिन होने वाली सडक दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही टोल प्लाजा पर 20 किमी के अंतर्गत आने वाले गांवों की सूची चश्पा किया जाय।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों से अच्छा व्यवहार एवं डाक्टर की नियमित उपस्थित होनी चाहिए। हौज ट्रामा सेन्टर में खराब सिटी स्कैन मशीन को ठीक कराने, जिला अस्पताल में आनलाइन रजिस्ट्रेशन सहित अन्य व्यवस्थाओं को कम्प्युटराइज्ड कराने कराने के निर्देश दिया। जिला अस्पताल में कुल बजट और व्यय के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी। मुख्य चिकित्साधिकारी से जनपद में चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए पदों को भरने के निर्देश दिये। अध्यक्ष ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को अलग से बैठक कराने के निर्देश दिये। दैवीय आपदा से टूटे खम्भों को 02 दिन के भीतर बदलावने के निर्देश के साथ ही जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्वि, परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीय करण आदि के निर्देश दिये।
साथ स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, सेतु निगम के अर्न्तगत चल रही परियोजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पोस्ट आफिस मे आधार कार्ड बनाये जाने की प्रगति सहित अन्य विभागों में चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अन्त में अध्यक्ष जी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाते हुए जनता के भलाई के लिए कार्य करें। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने अध्यक्ष व सदस्यगण को आश्वस्त कराया कि जितने भी निर्देश दिये गये हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन कराते हुए शीघ्र ही सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा, मड़ियाहूं डा0 आरके पटेल, मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल, मछलीशहर डा. रागिनी सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जनप्रतिनिधिगण, विधायकों, एमएलसी के प्रतिनिधिगण, सी0आर0ओ0 अजय अम्बष्ठ, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

10 वीं तथा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
चित्रसेन सिंह ने किया समरस फाउंडेशन की सामाजिक सेवाओं की सराहना
महापालिका के बंद पड़े हॉल से जनता बेहाल
पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, कमरे में ही शव दफन कर सोती रही बेफिक्र
हिंदी प्रथम भाषा समिति के अध्यक्ष बनाए गए रामहित यादव
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नवरात्र में मां कात्यायनी के स्वरूप का किया दर्शन-पूजन
Next Article विद्यालय वार्षिकोत्सव, रिजल्ट वितरण, विदाई समारोह एवं अभिभावक अध्यापक बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up