मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव का महाराष्ट्र राज्य पाठयपुस्तक निर्मिति व अभ्यासक्रम संशोधन मंडल, पुणे (बालभारती) में हिंदी प्रथम भाषा समिति अध्यक्ष (कक्षा 6 से 8) हेतु चयन हुआ है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व 2012 के अभ्यासक्रम एवम 2020 ( राष्ट्रीय शिक्षा नीति )के अभ्यासक्रम निर्मिति में उन्होंने महाराष्ट्र राज्य शैक्षणिक संशोधन व प्रशिक्षण परिषद, पुणे में हिंदी भाषा की अभ्यासक्रम समिति में सदस्य के रूप में अभ्यासक्रम निर्मिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही महाराष्ट्र राज्य पाठयपुस्तक निर्मिति व अभ्यासक्रम संशोधन मंडल , पुणे (बालभारती) में 2013 से ही हिंदी भाषा समिति सदस्य एवम BOS (MEMBER OF BOARD OF STUDIES मेंबर के रूप में हिंदी प्रथम एवं द्वितीय भाषा की कक्षा पहली से दसवीं तक की हिंदी पाठयपुस्तकों की निर्मिति में हिंदी भाषा समिति सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। श्री यादव ने राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा की पाठ्यपुस्तकों के परिष्कार में भी सराहनीय सहयोग दिया है। साथ ही वे हिंदी राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ठाणे, नवी मुंबई के कार्यकारिणी सदस्य एवं हिंदी नागरी लिपि परिषद– दिल्ली, के सदस्य के रूप में हिंदी के प्रचार–प्रसार से जुड़े हुए हैं। हिंदी भाषा के प्रचार -प्रसार संबंधित कई शोध प्रपत्र एवं आलेख देश की विविध पत्र-पत्रिकाओं में अपना स्थान बना चुके हैं।उनके हिंदी संबंधी कार्यों को देखते हुए विगत वर्ष हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग एवम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा ने सम्मानित किया है। हिंदी भाषा समिति के अध्यक्ष चुने जाने पर मुंबई शिक्षक समाज में खुशी की लहर छा गई है। शहर के तमाम शिक्षकों ने महाराष्ट्र शासन तथा बालभारती पुणे को तदर्थ धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पांडे, वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार शिवपूजन पांडे , पूर्व उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र,चंद्रकेश सिंह, रविंद्र काले, शिक्षक सेना कार्याध्यक्ष उपेंद्र राय,आदर्श राज्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्णिमा पांडे, महापौर पुरस्कृत शिक्षक हवलदार सिंह, सुरेश मिश्र,आलोक सिंह,आनंद सिंह, पूर्व निरीक्षक जगदीश गायकवाड, मोहिनी कावड़े समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी प्रथम भाषा समिति के अध्यक्ष बनाए गए रामहित यादव

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
