मुंबई। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई द्वारा शुक्रवार दिनांक 26 अप्रैल 2024 को कै. गोपाल शेट्टीगार सभागृह बाल दंडवते स्मृति,एन एम जोशी मार्ग मुंबई में कार्यकारिणी की अति आवश्यक सभा हुई।जिसकी अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष अशोक जाधव ने किया तथा मंच संचालन सरचिटणीस वामन कविस्कर ने किया।मंच पर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में शैलेन्द्र खानविलकर, प्रफुल्लता दलवी, एडवोकेट नाईक योगेश,शरद राघव साहेब,मोहिते साहेब,मंगेश पेडामकर, यशवंत साहेब आदि उपस्थित थे।कार्यकारिणी सदस्यों में विनय शर्मा दीप,प्रवीण कदम,काशिद स्वप्निल, मधुवंती चौहान,विट्ठल गावड़े सहित सैकड़ों लोग सभागृह में उपस्थित थे।उक्त सभा में कामगारों एवं कर्मचारियों के परिवार की सुरक्षा हेतु मेडिक्लेम, खाली जगहों पर भर्ती, कामगारों को घर,मृतक आश्रितों को नौकरी,नवीन 2005 पश्चात भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था,सर्वेलेंस विभाग के अन्वेषकों को समान काम समान वेतन,स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया।कविस्कर साहब ने कहा उपरोक्त मांग प्रसाशन को देना होगा अन्यथा यूनियन मुंबई मुख्यालय पर मोर्चा, हड़ताल करेगी।
म्युनिसिपल मजदूर यूनियन की कार्यकारिणी सभा में कामगारों के हितों पर चर्चा

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
