मुंबई। अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा-कतर के संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिंटू के मार्गदर्शन,राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैय्यद के संयोजन एवं मुंबई इकाई अध्यक्ष कवि विनय शर्मा दीप के आयोजन में शुक्रवार दिनांक 29 मार्च 2024 को ज़ूम ऐप के माध्यम से आनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन ‘ फाल्गुन के रंग कवियों के संग ‘ का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कृपाशंकर मिश्र ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार से उत्कृष्ट गीतकार भूदत्त शर्मा एवं मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद् हौशिला प्रसाद सिंह अन्वेषी मुख्य रूप से उपस्थित थे।आमंत्रित विशिष्ट अतिथि साहित्यकारों में सुल्तानपुर से शिक्षक रमेशचंद्र नंदवंशी एवं गीतकार संतोष कुमार पाल,मुंबई से प्रेम जौनपुरी,कल्याण शहर ठाणे से कवियत्री सत्यभामा सिंह,मुंबई से डॉ प्रभा प्रदीप शर्मा सागर,वाराणसी से दीपक शर्मा,बिहार से वरिष्ठ साहित्यकार अर्जुन कुमार ठाकुर, नागपुर महाराष्ट्र से दुर्गेन्द्र नारायण माथुर,मुंबई से गीतकार रामजी कन्नौजिया एवं प्रयागराज से अनामिका तिवारी उपस्थित थी।मंच का कुशल संचालन मुंबई अध्यक्ष विनय शर्मा दीप ने किया।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपने-अपने गीतों,ग़ज़लों, कविताओं एवं मुक्तकों से उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं श्रोताओं को होली के रंगों में रंग दिया।मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने सभी की रचनाओं की सराहना करते हुए अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में संचालक दीप ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का समापन किया।
अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन फाल्गुन के रंग कवियों के संग संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- जोगता थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द और सुरक्षा पर विशेष जोर
- महावीर सिंह वीर के सम्मान में आयोजित हुई कविगोष्ठी
- श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रचार गाड़ी को किया रवाना
- राजपुरोहित समाज एवं छत्तीस कौम की तरफ से एड.रवि व्यास का सम्मान
- अदिति मनोविकास केंद्र, जौनपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
