By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अखिलेश यादव के साथ बाबा साहेब की आधी तस्वीर पर भड़की भाजपा, कहा उनके चरणों की धूल भी नहीं हो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अखिलेश यादव के साथ बाबा साहेब की आधी तस्वीर पर भड़की भाजपा, कहा उनके चरणों की धूल भी नहीं हो
उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव के साथ बाबा साहेब की आधी तस्वीर पर भड़की भाजपा, कहा उनके चरणों की धूल भी नहीं हो

Digital Desk - Lucknow
Last updated: May 2, 2025 2:27 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
अखिलेश यादव के साथ बाबा साहेब की आधी तस्वीर पर भड़की भाजपा, कहा उनके चरणों की धूल भी नहीं हो
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर: समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीरों को आधा-आधा काटकर जोड़ा गया इस पर भाजपा ने कलेक्ट्रेट मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे धरना प्रदर्शन कर कड़ा विरोध जताया और आरोप लगाया कि सपा ने इस कृत्य से बाबा साहेब का अपमान किया है विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा ने अखिलेश यादव पर दलित विरोधी रवैये का आरोप लगाते हुये माफी की मांग की है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक के लिए पोस्टर में अखिलेश यादव और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीरों को आधा-आधा काटकर जोड़ा इसे हम बाबा साहेब का अपमान करार देते है और विरोध प्रदर्शन कर हम इसका विरोध कर रहे है और हम बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगे।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के आधे चित्र के साथ अखिलेश यादव का चित्र लगाकर उन्हें बाबा साहेब के बराबर दिखाया गया है इतना ही नहीं वही चित्र लोहिया वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने अखिलेश यादव को भेंट किया है यह बहुत ही शर्मनाक है अखिलेश यादव हमेशा बाबा साहेब का अपमान करते रहे हैं. अपमान की कुछ घटनाओं को आप लोगो को याद करा रहा हू। कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज था अखिलेश यादव को बाबा साहेब से इतनी नफरत है कि मुख्यमंत्री बनते ही बाबा साहेब का नाम हटा दिया, जिला भीमनगर का नाम बदलकर जिला संभल कर दिया बाबा साहेब का नाम न इन्हें पसंद था और न ही संभल के तत्कालीन समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को वोटबैंक के लिए तुष्टिकरण भी तो करना था। जिला रमाबाई नगर का नाम बदलकर कानपुर देहात कर दिया महान दलित संत के नाम पर बने जिला रविदास नगर का नाम बदलकर भदोही कर दिया अखिलेश को दलित संतों से भी नफरत है, दलित महापुरुष के नाम पर बने सहारनपुर मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर शेख- उल-हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज कर दिया ये दलितों को अपमानित करना और मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है।

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने घटना पदर्शन मे आये हुये भाजपाइयों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सपा कभी भी दलितों के साथ नही रही उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल मे या इनके पिता मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल मे जितना उत्पीड़न दलितों के ऊपर हुआ उतना कभी नही हुआ और जो ये अपना आधा चेहरा बाबा साहेब के साथ लगाए है तो मै कहना चाहता हू कि सपा मुखिया अखिलेश यादव बाबा साहेब के नाखुन के बराबर नही है उन्होंने अपने कार्यकाल मे लखनऊ के डॉ भीमराव आंबेडकर ग्रीन-गार्डेन का नाम बदलकर इन्होंने जनेश्वर मिश्रा पार्क कर दिया जनेश्वर मिश्र बड़े नेता थे उनके लिए लोहिया पार्क की तरह अलग पार्क बनाया जा सकता था लेकिन अखिलेश यादव को बाबा साहेब का अपमान करना था अखिलेश यादव ने वही किया जैसे उनके आयडियल मुगल बादशाह करते थे मंदिर तोड़कर, वहीं मस्जिद बना देना।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

उन्होंने आगे कहा कि 6 सितंबर 2016 को अखिलेश यादव गाजियाबाद में आला हजरत हज हाउस का लोकार्पण कर रहे थे मंचासीन तत्कालीन कद्दावर मंत्री आजम खान ने बाबा साहेब को भू-माफिया बता रहे थे और अखिलेश यादव ताली बजाकर ठहाके लगा रहे थे, बाबा साहेब बौद्ध धर्म को मानते थे बौद्ध धर्म से संबंधित जिला प्रबुद्ध नगर और पंचशील नगर के नाम बदलकर जिला हापुड़ और शामली कर दिया। दलितों से इतनी नफरत कि मुख्यमंत्री बनते ही अखिलेश यादव ने एक लाख से अधिक दलित अधिकारियों को अपमानित करके उन्हें पदावनत कर दिया थाकेवल उन दलित कर्मियों को ही नहीं बल्कि अखिलेश यादव ने पूरे दलित समाज को अपमानित किया था।

जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि कदम-कदम पर बाबा साहेब और दलितों का अपमान करने वाले अखिलेश अब बाबा साहेब आंबेडकर बनने चले हैं अखिलेश यादव, आप बाबा साहेब के चरणों की धूल भी नहीं हैं बाबा साहेब भारत के संविधान शिल्पी हैं, विश्व के सबसे बड़े विद्वान रहे हैं आपने बाबा साहेब के आधे चित्र के साथ अपना आधा चित्र लगाकर उनका अपमान किया है, महापाप किया है. तुरंत माफी मांगो. आपका पीडीए आपके साथ ही बेनकाब हो चुका है आप दलितों को भ्रमित नहीं कर सकते।

कार्यक्रम को सरस गौड़ श्याम मोहन अग्रवाल नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अनिल गुप्ता अजय सरोज नदलाल यादव कृष्ण कुमार जायसवाल विकास शर्मा कमलेश निषाद सारिका सोनी ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन सयुक्त रूप से जिला महामंत्री सुशील मिश्र और पूर्व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने किया।

उक्त अवसर पर विपिन द्विवेदी विष्णु प्रताप सिंह दिव्यांशु सिंह नीरज मौर्य सीमा तिवारी आयुष अस्थाना आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पी एस श्री नाथूपुर में हुआ समर कैंप का समापन 
मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए 24 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक करे आवेदन
काशी-रामनगरी समेत यूपी के कई स्टेशनों से गुजरेंगी अमृत भारत ट्रेनें,पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ*
विलेपार्ले में किया गया आचार्य पवन त्रिपाठी का सम्मान
आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित की गई शिक्षिकाएं
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article स्कूल वैन की हुई टक्कर, दो बच्चे हुए घायल स्कूल वैन की हुई टक्कर, दो बच्चे हुए घायल
Next Article 9.99 लाख की लागत से बीडीओ आवास का हुआ जीर्णोद्धार 9.99 लाख की लागत से बीडीओ आवास का हुआ जीर्णोद्धार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Jaunpur: नया ‘जन सुविधा केन्द्र’ या पुराना ‘जन दुविधा केन्द्र’? फरियाद फिर उसी कसाई के पास, न्याय अब भी बिकाऊ
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up