By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आजादी के जश्न के बीच उत्तर भारतीय संघ ने 76 महिलाओं को बांटा सिलाई मशीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > आजादी के जश्न के बीच उत्तर भारतीय संघ ने 76 महिलाओं को बांटा सिलाई मशीन
महाराष्ट्र

आजादी के जश्न के बीच उत्तर भारतीय संघ ने 76 महिलाओं को बांटा सिलाई मशीन

Akhand Rashtra
Last updated: August 15, 2023 12:32 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
आजादी के जश्न के बीच उत्तर भारतीय संघ ने 76 महिलाओं को बांटा सिलाई मशीन
SHARE

मुंबई।बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ में देशभक्ति के तरानों के बीच स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से 76 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

संतोष आरएन सिंह ने कहा कि संघ का हमेशा से प्रयास रहा है कि सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया जाए और इसका लाभ समाज के आखिरी पंक्ति के लोगों को मिल सके। इस बार उत्तर भारतीय संघ की वर्किंग कमेटी ने फैसला किया कि जरूरतमंद महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया जाए। आज यहां 76 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस अभियान से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और वे अपना स्‍वरोजगार शुरू कर आजीविका भी शुरू कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि हमें लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। तिरंगा हमारी जान है और आज तो देशभक्ति दिल से निकलती है। आज पूरी शान से उत्तर भारतीय समाज ने आजादी का जश्न मनाया। इस मौके पर पेश देशभक्ति के गीतों से कार्यक्रम का अलग समा बंध गया। “है प्रीत जहाँ की रीत सदा” जैसे लोकप्रिय देशभक्ति गीत पर कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक शख्स ने हाथ में तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया।

आजादी के जश्न के बीच उत्तर भारतीय संघ ने 76 महिलाओं को बांटा सिलाई मशीन

इस दौरान बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह में उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्यक्ष संजय सिंह के माता-पिता कमला सिंह और शंभुनाथ सिंह की स्‍मृति में वातानुकूलित कक्ष का लोकार्पण किया गया। साथ ही ठाकुर अजय सिंह के माता-पिता स्वर्गीय कमला देवी सिंह व स्वर्गीय रामनारायण सिंह वातानुकूलित कक्ष का लोकार्पण किया गया। इसके लिए दोनों ने संघ को 5-5 लाख रुपए का दान किया था। ओम प्रकाश सिंह ढाई लाख रुपए देकर वर्किंग कमेटी के सदस्य बने और दहिसर की रेणु मल्लाह ट्रस्टी बनीं। दोनों का संघ की तरफ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्‍यक्ष अमरजीत सिंह तथा आचार्य पवन त्रिपाठी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह तथा अजय सिंह,  संघ के कार्याध्‍यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राधेश्‍याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

हिंदी अध्यापक संघ ने किया डॉ दयानंद तिवारी का सम्मान
डॉ.अनील काशी मुरारका ने बेस्ट मुस्लिम लीडरशिप अवार्ड मिलने पर हाजी शकील सैफी को किया सम्मानित
प्रबुद्ध जनता की मांग, दक्षिण मुंबई के किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ें गणपत कोठारी
डायलिसिस टेक्निशियन की भर्ती को लेकर रवि व्यास ने लिखा मुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री को पत्र
सनातन बोर्ड के गठन से सुरक्षित होगा बच्चों का भविष्य – देवकी नंदन ठाकुर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर मीरा भायंदर में बीजेपी की तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस पर मीरा भायंदर में बीजेपी की तिरंगा यात्रा
Next Article उत्तर मुंबई कांग्रेस द्वारा झंडा वंदन और नोटबुक वितरण उत्तर मुंबई कांग्रेस द्वारा झंडा वंदन और नोटबुक वितरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up