वाराणसी। चिन्मय भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष महंत पंडित अजीत मिश्रा द्वारा अति प्राचीन कर्दम ऋषि की तपस्थली कर्दमेश्वर महादेव स्थित संकट हरण हनुमान जी मंदिर कंडावा में आपदाओं से राष्ट्र की रक्षा के लिए जेठ माह में बड़े मंगलवार को हनुमान जी का अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा तथा श्री राम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस बारे में बात करते हुए पंडित अजीत मिश्रा ने बताया कि राष्ट्र में बढ़ रही कोरोना महामारी तथा जलवायु परिवर्तन द्वारा हो रहे नुकसान को रोकने की दिशा में अनुष्ठान तथा संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में जेपी सिंह, राजेंद्र वैद्य, सोनू तिवारी, सदानंद तिवारी, पियूष, डॉ जेपी मिश्रा, डब्लू सिंह, पत्रकार अभिषेक उपाध्याय, सेवादार ओमप्रकाश समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
आपदाओं से राष्ट्र की सुरक्षा हेतु प्राचीन हनुमान मंदिर में अनुष्ठान व संकीर्तन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
