By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: “एक पेड़ मां के नाम 2.0”: एटा में एक दिन में 28 लाख से अधिक पौधों का महा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > “एक पेड़ मां के नाम 2.0”: एटा में एक दिन में 28 लाख से अधिक पौधों का महा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल
देशराज्य

“एक पेड़ मां के नाम 2.0”: एटा में एक दिन में 28 लाख से अधिक पौधों का महा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल

Adminakhandrashtra
Last updated: July 9, 2025 10:21 pm
Adminakhandrashtra
9 months ago
Share
"एक पेड़ मां के नाम 2.0": एटा में एक दिन में 28 लाख से अधिक पौधों का महा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल
SHARE

इस महांअभियान के मुख्य अतिथि एटा प्रभारी मंत्री संदीप सिंह व मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ संगीता सिंह

एटा, 9 जुलाई 2025 — उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक ऐतिहासिक अभियान चलाया गया, जिसका नाम था “एक पेड़ मां के नाम 2.0”। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत मात्र एक दिन में 28,07,400 पौधों का रोपण किया गया। यह प्रयास न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह अभियान समाज को भावनात्मक रूप से भी जोड़ता है, जहां हर पौधा एक माँ के नाम समर्पित किया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु शासन द्वारा श्रीमती संगीता सिंह, मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। वहीं, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जनपद प्रभारी मंत्री श्री संदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मुख्य आयोजन स्थल आसपुर टोल प्लाजा पर अपराह्न 12:30 बजे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र और आमजन ने भारी संख्या में भाग लिया। इससे पहले सुबह 11 बजे आयुक्त महोदया ने अर्थरा पुल, ईशन नदी के तट पर पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

"एक पेड़ मां के नाम 2.0": एटा में एक दिन में 28 लाख से अधिक पौधों का महा अभियान, पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल


जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर वर्ष 2025-26 के लिए 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें एटा का यह योगदान उल्लेखनीय है। एटा जनपद में वन विभाग को 4,12,000 पौधे रोपने का कार्य सौंपा गया, जबकि अन्य विभागों द्वारा 23,95,400 पौधे लगाए गए।
विभागवार लक्ष्य में सबसे बड़ी भागीदारी ग्राम्य विकास विभाग की रही, जिसे 14,73,200 पौधों का रोपण करना था। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग (2,54,000), उद्यान विभाग (1,57,000), राजस्व विभाग (1,07,000), पंचायतीराज विभाग (1,29,000), पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, उद्योग, और नगर विकास जैसे विभागों ने भी सक्रिय सहयोग किया।
यह अभियान केवल सरकारी आदेश की पूर्ति नहीं, बल्कि जनमानस में पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाने का प्रयास था। इसने न सिर्फ जनपद एटा, बल्कि पूरे प्रदेश को यह संदेश दिया कि अगर जनसहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव हो, तो हरित क्रांति केवल नारा नहीं, एक सच्चाई बन सकती है।
“एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हराभरा भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल के रूप में याद किया जाएगा।

ग्राम्य विकास विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की डॉ अनील काशी मुरारका के सामाजिक कार्यों की सराहना
अलीगढ़ में AMU छात्रों का प्रदर्शन
मुंगराबादशाहपुर थाने में लगी आग , महत्वपूर्ण अभिलेख हुए खाक 
जौनपुर:घर से गए युवक की झाड़ियों में मिली लाश,
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डकैतों के हमले में पिता को खोने वाली बिटिया बनी देश की आवाज: सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा को मिलेगा 'एनसीसी अचीवर्स अवॉर्ड 2025' डकैतों के हमले में पिता को खोने वाली बिटिया बनी देश की आवाज: सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा को मिलेगा ‘एनसीसी अचीवर्स अवॉर्ड 2025’
Next Article मुरलीधर पांडे ने बढ़ाया भायंदर का गौरव, लखनऊ में किए गए सम्मानित मुरलीधर पांडे ने बढ़ाया भायंदर का गौरव, लखनऊ में किए गए सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up