जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाने में सोमवार को भीषण आग लगाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में थाने के कई हिस्सों को अपनी लपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, थाने में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और थाने में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित करने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई है और राहत कार्य लगातार जारी है।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन थाने के कई अभिलेख और सामग्री को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
मुंगराबादशाहपुर थाने में लगी आग , महत्वपूर्ण अभिलेख हुए खाक
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
