नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के सुजियामऊ गांव में मां काली मंदिर से गुरुवार की रात्रि चोरों ने चाँदी का मुकुट चुरा ले गए। सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक ने जानकारी लेते हुए मन्दिर पुजारी से तहरीर ली। उक्त गांव में स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर के पुजारी आलोक उपाध्याय ने बताया कि रात्रि में मन्दिर परिसर में मैं सोया था। सुबह उठा तो कटर से ताला काटकर चोर मन्दिर में प्रवेश कर मां को अर्पित चाँदी का मुकुट, घन्टा व थाली चोर चुरा ले गए थे। चोरी की घटना से भक्तों में रोष देखा गया।
ऐतिहासिक काली मंदिर से चाँदी का मुकुट चोरी
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
