By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कई शिक्षकों पर गिरी गाज, बीएसए निरीक्षण में हुई भारी गलतियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > कई शिक्षकों पर गिरी गाज, बीएसए निरीक्षण में हुई भारी गलतियां
उत्तर प्रदेशराज्य

कई शिक्षकों पर गिरी गाज, बीएसए निरीक्षण में हुई भारी गलतियां

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 1, 2025 4:32 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
कई शिक्षकों पर गिरी गाज, बीएसए निरीक्षण में हुई भारी गलतियां
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने शुक्रवार को विकास खण्ड जलालपुर एवं रामनगर के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक परिवेश के साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए बीएसए के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं।
बता दें कि बीएसए ने सर्वप्रथम विकास खण्ड जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय छतारी का निरीक्षण पूर्वान्ह 8:55 बजे करते हुये विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के निर्धारित समय के पूर्व विद्यालय पर उपस्थित पाये जाने के क्रम में बीएसए ने प्रधानाध्यापक की प्रशंसा किया। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक प्रभात पाण्डेय सहायक अध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये जिस पर सम्बंधित शिक्षक का निरीक्षण तिथि का वेतन बीएसए ने अवरूद्ध कर दिया।
विद्यालय में ही कार्यरत अन्य शिक्षक आलोक यादव विद्यालय में पूर्वान्ह लगभग 9:15 बजे निरीक्षण के दौरान उपस्थित हुये जिसके कारण सम्बंधित शिक्षक को बीएसए द्वारा स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। बीएसए को विद्यालय में कई तरह की अनियमितताएं मिलीं जिसके चलते सम्बंधित विद्यालय के प्रधनाध्यापक को एक सप्ताह में समस्त कमियों में सुधार कर साक्ष्य सहित अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
विकास खण्ड रामनगर के पी0एम0 श्री विद्यालय नेवादा प्रथम का निरीक्षण बीएसए ने पूर्वान्ह लगभग 10:20 पर किया। विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र शैरूनिशा बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये जिसके कारण सम्बंधित शिक्षिका का निरीक्षण तिथि का मानदेय बीएसए द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया। विद्यालय की मध्यान्ह भोजन पंजिका एवं छात्र उपस्थिति पंजिका में गम्भीर अनियमितता पाये जाने पर बीएसए ने सुशील दूबे प्रभारी प्रधनाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय करते हुये स्पष्टीकरण निर्गत किया। विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा से हिंदी विषय के “उज्ज्वल” शब्द को श्यामपट्ट पर लिखवाये जाने पर छात्रा द्वारा सही लिखे जाने पर छात्रा को पुरस्कृत किया गया।
प्राथमिक विद्यालाय सादुल्लापुर के निरीक्षण में विद्यालय का रसोईघर एवं प्रांगण की साफ-सफाई कराये जाने हेतु बीएसए ने सम्बंधित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय चोरारी के निरीक्षण में विद्यालय को प्राप्त टैबलेट से आनलाइन मध्यान्ह भोजन के सम्बंध में सूचना अद्यतन न किये जाने, विद्यालय प्रांगण एवं कक्षा-कक्ष गन्दा, छात्र अधिगम अतिन्यून पाये जाने के साथ विद्यालय का भौतिक एवं शक्षणिक परिवेश शिक्षण अनुकूल न पाये जाने के कारण बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अदेय करते हुये विद्यालय में प्राप्त समस्त कमियों को एक सप्ताह में पूर्ण कर साक्ष्य सहित स्पष्तीकरण सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया।
तत्पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोरारी का निरीक्षण बीएसए ने अपरान्ह लगभग 12 बजे किया। विद्यालय को प्राप्त टैबलेट से आनलाइन मध्यान्ह भोजन के सम्बंध में सूचना अद्यतन न किये जाने, छात्र उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित छात्रों का अंकन दिनांक 25 फरवरी से न किये जाने, विद्यालय प्रांगण एवं कक्षा-कक्ष गन्दा, छात्र अधिगम अतिन्यून पाये जाने के साथ विद्यालय का भौतिक एवं शक्षणिक परिवेश शिक्षण अनुकूल न पाये जाने के कारण बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही एवं समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अदेय करते हुये विद्यालय में प्राप्त समस्त कमियों को एक सप्ताह में पूर्ण कर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया।

You Might Also Like

मुंबई महानगरपालिका में पूर्णकालिक शिक्षण अधिकारी बनाए गए राजू तडवी
उल्हासनगर आए कथावाचक अजय महाराज का स्वागत
उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !
देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एनएसयूआई :अतुल सिंहछात्र संघ चुनाव बंद करवा कर नई पीढ़ी को राजनीति में आने से रोकना चाहती है बीजेपी : सत्यवीर सिंह
जफराबाद यूनियन बैंक के कर्मचारी उपभोक्ता का काम करने से कतराते हैं
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नाट्य प्रस्तुति समेत हुईं कई प्रतियोगिताएं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नाट्य प्रस्तुति समेत हुईं कई प्रतियोगिताएं
Next Article कार्यकर्ताओं से ईमानदारी से काम करने का किया अनुरोध: अरविन्द पटेल कार्यकर्ताओं से ईमानदारी से काम करने का किया अनुरोध: अरविन्द पटेल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2027 में फिर बनेगी योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार : शकील सैफी
  • “भरपूर नशा हुआ है…..!”
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में आशुतोष पाण्डेय का हुआ चयन
  • गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
  • अपना अरिहन्त कहूँ…..!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up