By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कथावाचकों की बढ़ती संख्या के बावजूद कमजोर होता सनातन और हिंदुत्व 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > कथावाचकों की बढ़ती संख्या के बावजूद कमजोर होता सनातन और हिंदुत्व 
ताज़ा ख़बरें

कथावाचकों की बढ़ती संख्या के बावजूद कमजोर होता सनातन और हिंदुत्व 

Omkar Tripathi
Last updated: July 16, 2025 7:44 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
कथावाचकों की बढ़ती संख्या के बावजूद कमजोर होता सनातन और हिंदुत्व 
SHARE

अपनी भाषा चुने।

–शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बीच यदि कोई और चीज तेजी से बढ़ रही है तो वह है ,कथावाचकों और पाखंडी संतो की संख्या और कोई चीज लगातार कमजोर हो रही है तो वह है सनातन और हिन्दुत्व। आज देश में इतने कथावाचक हैं कि यदि एक कथावाचक सिर्फ एक जिले में सनातन को मजबूत करने का संकल्प ले ले तो पूरे देश में सनातन की आंधी बहने लगेगी। अलबत्ता दूसरों को भौतिक सुख सुविधाओं से दूर रहने की सलाह देने वाले कथावाचक अत्याधुनिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण हो चुके हैं। कभी घर-घर और मंदिरों में कथा कहने वाले कथावाचक अरबपति बन चुके हैं। करोड़ों की गाड़ी में घूम रहे हैं तथा जनता के जान माल की सुरक्षा करने के लिए नियुक्त पुलिसकर्मी और अधिकारी उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा कर रहे हैं। जहां तक उनकी संपत्ति का सवाल है आंकड़ों पर अगर नजर दौड़ाएं तो पिछले 10 वर्षों में उनकी संपत्ति सुरसा के मुख की तरह लगातार बढ़ रही है। अंध भक्तों के साथ-साथ सरकार का वरदहस्त उनके ऊपर है। ऐसे में कोई यह पूछने का दुस्साहस नहीं कर सकता कि उन्होंने अपार संपत्ति होने के बावजूद सरकार को कितना इनकम टैक्स दिया है। आयकर विभाग जहां नौकरी करने वाले लोगों की एक-एक पैसे आय का हिसाब मांगता है, वहीं ऐसे लोगों की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देखता। चलिए सनातन के प्रचार और हिंदुत्व के लिए उनके द्वारा अपार संपत्ति बनाने की बात भी भूल जाते हैं। परंतु यक्ष प्रश्न यह सामने आता है कि लोगों को उनसे सनातन और हिंदुत्व को और मजबूत बनाने की जो उम्मीदें होती हैं , उसमें वह कितना खरा उतर रहे हैं ? देखा जाए तो सनातन और हिंदुत्व जितना अब खतरे में दिखाई दे रहा है, उतना कभी नहीं रहा। यह बात खुद कथावाचकों द्वारा समय-समय पर कही जाती है। एक तरफ जहां धर्मांतरण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, साधारण मौलवी और साधारण पादरी आदिवासी और गरीब इलाकों में जाकर हिंदुओं का धर्मांतरण कराने में लगे हैं वहीं कथित पाखंडी संत और कथित कथावाचक अमीरों के घर जाकर अपनी तिजोरी भरने में लगे हैं। इनके पास ऐसे इलाकों में जाकर कथा कहने या सत्संग करने का समय नहीं है। ऐसा नहीं है कि इनका प्रभाव लोगों पर नहीं पड़ेगा परंतु उसके लिए संत तुकाराम, संत ज्ञानेश्वर, संत रामदास की तरह बनना पड़ेगा, उनकी जीवन शैली और कार्य प्रणाली अपनानी होगी, जो इनके बस का तो बिल्कुल नहीं है। अधिकांश लोग तो पूरी तरह से एयर कंडीशन के आवरण में रह रहे हैं। जिन मठों से समरसता की गंगा बहनी चाहिए थी, जहां से भेदभाव को दूर कर संगठित हिंदू समाज की बात होनी चाहिए थी, वहां किसी फाइव स्टार होटल की तरह विलासितापूर्ण जीवन बिताया जा रहा है। देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मठ , अब सिलेक्टिव लोगों की आवाजाही तक सीमित हो गया है। देखा जाए तो हिंदू समाज में भेदभाव पैदा करने में ऐसे लोगों का प्रमुख हाथ रहा। सिर्फ अमीरों के घर हाजिरी लगाने वाले पाखंडी संत और कथावाचकों को देखकर आम आदमी सोचता है कि क्या मैं उस धर्म का हिस्सा नहीं हूं, जो हमारे बीच नहीं आते। हमसे भेदभाव करते हैं। अन्य धर्मों के लोग इसी का फायदा उठाते हैं। हमारे यहां धर्म के ठेकेदार अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में लगे हैं और उनके ठेकेदार आदिवासी और दलित बस्तियों में रहकर धर्मांतरण का पाठ पढ़ा रहे हैं। दूसरों को धन दौलत से दूर रहकर भक्ति का रसपान करने की नसीहत देने वाले धन के इतने प्यासे हैं कि करोड़ों अरबों की संपत्ति बनाने के बावजूद उनकी प्यास नहीं बुझ रही है। एक बात तो साफ है कि जहां एक तरफ पादरी और मौलवी अपने धर्म को बचाने के साथ-साथ धर्मांतरण के माध्यम से हिंदुओं को भी अपने धर्म में शामिल कर रहे हैं, वहीं पाखंडी संतो और कथावाचकों की बढ़ती संख्या के बावजूद हम लगातार कमजोर हो रहे हैं। वजह साफ है–मौलवी और पादरी बिना किसी भेदभाव या लालच के काम कर रहे हैं और हमारे ठेकेदार गरीब जन मानस को नजरअंदाज करते हुए अपनी तिजोरी भरने में लगे हैं। एक समय आएगा जब जनता ठगी के गोरखधंधे के खिलाफ खुद खड़ी होगी और इनसे पूरा हिसाब लेगी।

You Might Also Like

उत्तर पश्चिम जिला माइनॉरिटी डिपार्मेंट कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रिंस खान के गुर्गों पर शिकंजा, आधा दर्जन से अधिक हिरासत में
बच्चों के शैक्षिक भ्रमण को खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी
*प्रेम से…जी-भर के…..!*
Savarkar Jayanti 2026: गोमती नगर में शनिवार को ‘माय होम इंडिया’ संस्था के तत्वावधान में ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव 2026’ का आयोजन हुआ।
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपराओं के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य  प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपराओं के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य 
Next Article बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ऑनलाइन काव्यगोष्ठी सम्पन्न 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Operation Sindoor के शहीदों पर संसद में बोला झूठ? 1 साल तक शहादत छुपाने के पीछे की गंदी राजनीति पर विपक्ष का आक्रोश
  • Dulha Murder Case: अदालतें बंद कर दो? दूल्हा हत्याकांड में बहन की ‘एनकाउंटर जस्टिस’ की जिद पर सवाल
  • SIR 2026 को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक, सभी बूथों पर BLA-2 नियुक्त करने का निर्देश
  • नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
  • दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up