जौनपुर। कर्तव्य की आदर्श मिसाल पेश करते हुए जनपद के शाहगंज कोतवाली में कार्यरत महिला पुलिस आरक्षी श्रुति उपाध्याय इन दिनों यहां आने जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण के साथ-साथ सम्मान का केंद्र बनी हुई हैं। वे अपने नौ माह के बच्चे के साथ ड्यूटी निभा रही हैं। गोद में दुधमुहे बच्चे और हाथ में कर्तव्य का डंडा श्रुति उपाध्याय , एक साथ मातृत्व और कर्तव्य परायणता का दोहरा फर्ज निभा रही हैं। विधि व्यवस्था के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे रही शाहगंज कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी श्रुति उपाध्याय महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत हैं।ड्यूटी के दौरान ना उनके माथे पर शिकन, ना चेहरे पर थकान देखने को मिली, बल्कि वो थाने में पहुंचने वाली फरियादी महिलाओं का अभिवादन अपनी मुस्कराहट के साथ करते हुए समस्या के निस्तारण में लगी रहती हैं। प्रभारी निरिक्षक आदेश त्यागी कहते हैं कि श्रुति उपाध्याय अपने दोनों कर्तव्य का निर्वहन बडे़ ही ईमानदारी से करती हैं,जो गर्व के साथ साथ नारी शक्ति का एहसास कराती है। हम लोग पूरी कोशिश करते हैं कि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
कर्तव्य और मातृत्व का दोहरा फर्ज निभा रही कांस्टेबल श्रुति उपाध्याय

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- झारखंड में डाक विभाग का बड़ा पुनर्गठन, 1 नवंबर से अस्तित्व में आएगा धनबाद रीजन
- हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान द्वारा साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन
- कांता अभयसिंह ओस्तवाल के 36 उपवास की सर्वत्र सराहना
- रामलीला आयोजकों की सुविधाओं के लिए मंत्री लोढ़ा की मनपा आयुक्त के साथ बैठक
- महाराष्ट्र भाजपा संगठन मंत्री अजय जामवाल ने किए मां मुंबादेवी के दर्शन
