By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गोमती नदी उफान पर, मंदिरों में भरा पानी, गलियों में घुसे बारिश के पानी ने खोली नगर पालिका की पोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > गोमती नदी उफान पर, मंदिरों में भरा पानी, गलियों में घुसे बारिश के पानी ने खोली नगर पालिका की पोल
उत्तर प्रदेशराज्य

गोमती नदी उफान पर, मंदिरों में भरा पानी, गलियों में घुसे बारिश के पानी ने खोली नगर पालिका की पोल

Omkar Tripathi
Last updated: August 3, 2025 9:48 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
गोमती नदी उफान पर, मंदिरों में भरा पानी, गलियों में घुसे बारिश के पानी ने खोली नगर पालिका की पोल
SHARE

 लगातार रिमझिम बारिश से जौनपुर में मौसम सुहाना, पर शहर बेहाल

जौनपुर। रविवार की सुबह से लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां एक ओर जिले का मौसम खुशनुमा बना दिया है, वहीं दूसरी ओर यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खेतों में धान, मक्का, तिलहन समेत सभी फसलें लहलहा रही हैं और किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।

बारिश के चलते गोमती नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ा है, जो अब साढ़े नौ फीट पर पहुंच चुका है। इसका असर गोमती किनारे स्थित धार्मिक स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है। बाबा गोमतेश्वर महादेव मंदिर में नदी का पानी भर गया है। श्रद्धालु जलमग्न रास्तों से होकर शिवलिंग तक पहुंच रहे हैं और पूरी आस्था के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं।

सड़कों पर पानी, मोहल्लों में मुसीबत

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

मौसम की यह सुहानी रिमझिम बारिश नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब भी बन गई है। शहर के अधिकांश इलाकों की नालियां चोक होने से बारिश का पानी गलियों और घरों में घुस गया है। कई इलाकों में सड़कों ने झील का रूप ले लिया है।

लाइन बाजार से कलेक्ट्रेट रोड, इशापुर, ओलंदगंज से परमानतपुर मार्ग, पुरानी बाजार, शाहगंज रोड, रूहट्टा सहित कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आवागमन बुरी तरह प्रभावित है और लोग घुटनों तक भरे पानी में आवाजाही को मजबूर हैं।

सीवर परियोजना बनी परेशानी

शहर के कई हिस्सों में सीवर लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के कारण हालात और भी बदतर हो गए हैं। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने से सड़कें धंसने लगी हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

नगर पालिका पर उठे सवाल

बारिश के कारण एक बार फिर नगर पालिका की लापरवाही उजागर हो गई है। नालियों की समय से सफाई न होने से जलनिकासी ठप हो गई है। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका ने केवल कागज़ों पर तैयारी की, जबकि ज़मीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।

स्थानीय नागरिकों—राकेश कुमार, सुग्गू और नसीम अहमद—ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन हर बार आश्वासन देकर भूल जाता है। उन्होंने नगर प्रशासन से मांग की है कि जलनिकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए।

You Might Also Like

पंडित मुरलीधर पांडेय की 10 किताबों का लोकार्पण समारोह सम्पन्न
पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
अभिमन्यु बिंद बने बिंद समाज विकास संघ के समिति सदस्य
गोमती नदी में मिला एक हफ्ते पुराना शव
डी एम ने किया सुइथाकला ब्लाक का औचक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article *फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में तैनात स्टेनो की तीन दिन पहले हुई मोटरसाइकिल चोरी*
Next Article एसपी के आदेश पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज  एसपी के आदेश पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up