ठाणे । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में मुन्ना सिंह विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे- पश्चिम में शनिवार दिनांक 24 मई 2025 को कवियों की चौपाल लगाई गई। जिसमें जनपद ठाणे,नवी मुंबई, महानगर मुंबई से दिग्गज साहित्यकारों का जमावड़ा हुआ।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने देश के वर्तमान हालात पर भारत के नौजवानों का कविताओं के माध्यम से खूब गुणगान गाया तथा एकता अखंडता भाईचारे की बात की गई।उपस्थित साहित्यकारों में जनभाषा प्रचार समिति के चेयरमैन रामप्यारे सिंह रघुवंशी,अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज,टी आर खुराना,त्रिलोचन सिंह अरोरा,अनिल कुमार राही, विनय शर्मा दीप,श्रीधर मिश्र आत्मिक, ओमप्रकाश सिंह,डॉ वफा सुल्तानपुरी, नरसिंह हैरान जौनपुरी, रामजीत गुप्ता, शिवशंकर मिश्र,सुशील सिंह,अजय कुमार सिंह,ओमप्रकाश तिवारी,ताज़मोहम्मद सिद्दीकी, कवियत्री शिल्पा सोनटक्के एवं श्रीमती प्रभा शर्मा सागर रहीं। कविगोष्ठी का शुभारंभ संचालक विनय शर्मा दीप द्वारा मां सरस्वती वंदना से किया गया तत्पश्चात माईक बारी-बारी से घुमती रही जहां चौपाल का आनंद सभी ने लिया।कविगोष्ठी उपरांत अध्यक्ष क्षितिज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कवियों के चौपाल का समापन किया।

