By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाकर संपत्ति और मृतक आश्रित का हक हड़पने की साजिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाकर संपत्ति और मृतक आश्रित का हक हड़पने की साजिश
उत्तर प्रदेशराज्य

फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाकर संपत्ति और मृतक आश्रित का हक हड़पने की साजिश

Omkar Tripathi
Last updated: June 25, 2025 3:17 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाकर संपत्ति और मृतक आश्रित का हक हड़पने की साजिश
SHARE

अपनी भाषा चुने।

विधवा ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला सुवर्णा सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिंद को प्रार्थना-पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति स्व. धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जो राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जमुहाई में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे, का निधन इलाज के दौरान 24 अप्रैल 2025 को लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में हुआ। लेकिन चचेरे जेठ रविन्द्र प्रताप सिंह (कॉलेज मैनेजर), पूर्व पत्नी गायत्री सिंह और पुत्र शिवम सिंह ने एक साजिश के तहत झूठा मृत्यु प्रमाण-पत्र तैयार करवा लिया, जिसमें मृत्यु स्थल जमुहाई दिखाया गया है।

सुवर्णा सिंह ने बताया कि धीरेन्द्र सिंह का पूर्व विवाह गायत्री सिंह से हुआ था, लेकिन बाद में न्यायालय से विधिवत तलाक लेकर धीरेन्द्र सिंह ने सुवर्णा सिंह से विवाह किया और उनके एक पुत्र ओशो सिंह भी हैं। इलाज के दौरान सुवर्णा सिंह ने अपने पति को मुंबई और लखनऊ के प्रतिष्ठित अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर SGPGI लखनऊ में उनका निधन हो गया।

प्रार्थिनी का आरोप है कि मृतक धीरेन्द्र सिंह की सरकारी सेवा से जुड़ी आश्रित सूची में अपना और अपने पुत्र का नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन देने पर कॉलेज के मैनेजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और कॉलेज से भगा दिया। बाद में जानकारी मिली कि उक्त लोगों ने साजिशन फर्जी हलफनामा, गवाही और मृत्यु प्रमाण-पत्र तैयार कराकर सरकारी अभिलेखों में मृत्यु स्थल जमुहाई दर्शाया, ताकि सुवर्णा सिंह को मृतक आश्रित का लाभ न मिल सके।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

सुवर्णा सिंह का यह भी आरोप है कि विपक्षियों को प्रदेश सरकार के एक मंत्री का संरक्षण प्राप्त है, जिससे स्थानीय प्रशासन कार्यवाही से बच रहा है। पीड़िता ने महिला आयोग से अनुरोध किया है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए और उन्हें व उनके पुत्र को न्याय व सुरक्षा दिलाई जाए।

You Might Also Like

जौनपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत बेटे के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा ,
छठ महापर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पूजा
शिवकुमार पांडे ने किया उमंग आर्मी के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन
जौनपुर के 10 मन्दिरों का होगा सुन्दरीकरण
उत्तर भारतीय समाज के अनाथ बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी अब हमारी – संतोष आरएन सिंह
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article संदिग्ध परिस्थियों में युवक ने लगाई फ़ासी मौत संदिग्ध परिस्थियों में युवक ने लगाई फ़ासी मौत
Next Article युवक ने विवाहिता का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किया वारयल* युवक ने विवाहिता का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किया वारयल*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “भरपूर नशा हुआ है…..!”
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में आशुतोष पाण्डेय का हुआ चयन
  • गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
  • अपना अरिहन्त कहूँ…..!
  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up