By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जिलाधिकारी ने उठाए ठोस कदम, 11 रेंज अधिकारियों का वेतन रोका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी ने उठाए ठोस कदम, 11 रेंज अधिकारियों का वेतन रोका
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने उठाए ठोस कदम, 11 रेंज अधिकारियों का वेतन रोका

Omkar Tripathi
Last updated: May 21, 2025 5:43 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाया।

बैठक में व्यापार कर, परिवहन और आबकारी विभाग की बेहद कमजोर राजस्व वसूली पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि अब लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वसूली में तात्कालिक सुधार के निर्देश दिए।

वन विभाग पर खास तौर से सख्त तेवर दिखाते हुए जिलाधिकारी ने प्रवर्तन कार्यों में शून्यता पर गहरी असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि जनपद में 11 रेंज अधिकारी तैनात होने के बावजूद प्रवर्तन कार्य पूरी तरह से ठप है, जो अत्यंत गंभीर और अस्वीकार्य स्थिति है। इस घोर लापरवाही के मद्देनज़र जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सभी रेंज अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया और प्रमुख सचिव, वन विभाग को पत्र भेजने के आदेश भी दिए।

बैठक के दौरान बाट माप विभाग, विद्युत, स्टाम्प और राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही राजस्व विभाग के एग्री स्टेक, फार्मर रजिस्ट्री, और लंबित मुकदमों की स्थिति पर भी विशेष रूप से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, जिलाधिकारी वि/रा राम अक्षयबर चौहान, समस्त उप जिलाधिकारीगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अवैध दरगाह पर डेडलाइन के भीतर बुलडोजर चलाने की मांग
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने किया दीपा गोयंका की पुस्तक का लोकार्पण
युवा गायक हरिओम तिवारी का टीवी शो “माटी के लाल” में चयन
भांडुप में भूस्खलन: भारी बारिश ने मचाया कहर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सखी वेलफेयर फाउंडेशन की मुहीम से, आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर होंगी महिलाएं
Next Article नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up