भायंदर। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक तथा वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद उपाध्याय ने इस वर्ष अपनी माता स्व. धर्मा देवी आशाराम उपाध्याय की तृतीय पुण्यतिथि (10 अक्टूबर) को सामाजिक परंपराओं से हटकर एक अनोखे अंदाज में मनाने का फैसला किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाएं किसी न किसी की मां होती है, इसलिए उन्होंने इस वर्ष अपनी माता की तृतीय पुण्यतिथि को भायंदर पश्चिम के पालखड़ी स्थित राधिका ओल्ड एज होम में मनाने का फैसला किया है। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, भजन एवं महाप्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अरविंद उपाध्याय ने अपने धर्मपत्नी संतोषी उपाध्याय के सुझाव पर यह अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया है।
बुजुर्गों की सेवा करके मां की पुण्यतिथि मनाएंगे अरविंद उपाध्याय

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- ECI Press Note: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के साथ बैठक विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की बात
- क्रॉस वोटिंग के डर और 2027 के चुनाव की चाल… अखिलेश ने क्यों छोड़ दिया तीसरा उम्मीदवार उतारने का विचार?
- क्या जंतर-मंतर पर पहली बार हाथ मिलाएंगे राहुल गांधी और ‘CJP’? BNS धारा के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महासंग्राम
- पश्चिम बंगाल का नाम जल्द होगा ‘Paschim Banga’, BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा ऐलान
- चुनाव आयोग के खिलाफ फिर मार्च निकाल सकता है INDIA गठबंधन, राहुल गांधी और पवन खेड़ा के तीखे तेवर
