मुंबई। केंद्र सरकार द्वारा देश भर के कई हजार वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नोटरी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के लगभग 15 हजार सीनियर एडवोकेट्स को नोटरी बनाया गया है। इसके अंतर्गत मुंबई के भी तकरीबन दो हजार वरिष्ठ वकीलों को नोटरी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील तथा अंधेरी कोर्ट बार असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एड. कृष्णकांत मिश्र को भी भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में नोटरी के रूप में नियुक्ति की गई है। मुंबई हाईकोर्ट के साथ अंधेरी एवं अन्य अदालतों में पिछले 35 सालों से वकालत करने वाले एड कृष्णकांत पी मिश्र को नोटरी बनाए जाने पर बड़ी संख्या में वकीलों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामना व्यक्त की है। वर्तमान में नवी मुंबई के ऐरोली, सेक्टर-7 में रहने वाले मिश्र, इसके पूर्व साकीनाका के खैरानी रोड में रहते हुए अंधेरी कोर्ट में वकालत करते थे।
भारत सरकार द्वारा नोटरी बनाए गए वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णकांत मिश्र

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
