मुंबई। पूर्वांचल के विकास और अधिकारों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहने वाली संस्था पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने भोजपुरी फिल्मों के जाने माने गीतकार प्यारेलाल यादव को संस्था का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है। संस्था के पदाधिकारियो के साथ चार बंगला, अंधेरी स्थित उनके आवास पर पहुंचे डॉ द्रिगेश यादव ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष बृजेश यादव, महासचिव सभाजीत यादव, विशेष सलाहकार चंद्रजीत यादव, ईश्वर देव यादव, कृष्ण कुमार यादव, अमरजीत यादव, विमलेश यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि प्यारेलाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ और विजयलाल यादव के बड़े भाई हैं। उन्होंने अनेक हिट फिल्मों में गीत लिखे हैं जिनकी काफी सराहना की जाती रही है।
प्रसिद्ध गीतकार प्यारेलाल यादव पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- ECI Press Note: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के साथ बैठक विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की बात
- क्रॉस वोटिंग के डर और 2027 के चुनाव की चाल… अखिलेश ने क्यों छोड़ दिया तीसरा उम्मीदवार उतारने का विचार?
- क्या जंतर-मंतर पर पहली बार हाथ मिलाएंगे राहुल गांधी और ‘CJP’? BNS धारा के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महासंग्राम
- पश्चिम बंगाल का नाम जल्द होगा ‘Paschim Banga’, BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा ऐलान
- चुनाव आयोग के खिलाफ फिर मार्च निकाल सकता है INDIA गठबंधन, राहुल गांधी और पवन खेड़ा के तीखे तेवर
