By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Omkar Tripathi
Last updated: June 26, 2025 12:17 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
जौनपुर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर : इटावा की घटना अब सिर्फ एक गांव की घटना नहीं रही। यह उस भारत की तस्वीर बन गई है, जिसे हम संविधान से जोड़कर देखने की कोशिश करते हैं। जहां किताबों में बराबरी है, लेकिन जमीन पर नाक रगड़वाई जाती है। जहां व्यास गद्दी पर बैठने से पहले आपकी जाति पूछी जाती है, ज्ञान नहीं।

इसी जातीय अपमान के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने जौनपुर में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साफ शब्दों में कहा गया है कि संविधान से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। और अगर धर्म के नाम पर किसी की चोटी काटी जाती है, किसी से जबरन कसम खिलवाई जाती है तो यह सिर्फ अपराध नहीं, लोकतंत्र के खिलाफ बगावत है। ज्ञापन देने आए महासभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ मुकुटमणि यादव का अपमान नहीं है, यह पूरे यादव और पिछड़े समाज की आत्मा पर हमला है। देश के संविधान में जो समानता लिखी है उसे कुछ लोग जमीन पर मिटा देना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

भीड़ अब शब्दों से बाहर निकल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके वीडियो, स्टेटमेंट, और अब यह ज्ञापन सब एक सुर में यही कह रहे हैं कि यह मामला सिर्फ इटावा का नहीं, पूरे देश का है। यह देखना अब जरूरी हो गया है कि सरकार की संवेदना किस तरफ है, अपमान सहने वालों के साथ या अपमान करने वालों के साथ ? इस मौके पर

यादव महासभा के प्रदेश महासचिव ने कहा कि देश संविधान से चलता है ,देश का संविधान सभी नागरिकों को समान अवसर, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है । आज़ाद भारत में ऐसी घृणापूर्ण एवं जातिय द्वेष से प्रेरित घटनाएं होना देश की एकता व अखंडता के साथ खिलवाड़ है।इस प्रकार के संविधान विरोधी सोच रखने वाले लोगों के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करके पीड़ित को न्याय दिया जाना चाहिए । इस घटना से पूरे यादव समाज के साथ ही ओबीसी,एसटी,एससी के लोग अपने को बहुत ही अपमानित महसूस कर रहे है ।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

इस अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश महासचिव कमलेश यादव,ज़िला महासचिव धर्मेन्द्र यादव,पूर्व कोषाध्यक्ष संजय यादव,शैलेश,गौतम,शिवशंकर आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

You Might Also Like

हृदयांगन राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्युत प्रभा मंजू का काशी में होगा सम्मान
अपराध शाखा क्रमांक 3 विरार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
गौ रक्षा और सनातन के लिए शक्ति महाराज को मिला भारत भूषण अवार्ड
*थाना मितौली पुलिस को मिली बडी़ सफलता 03 नफर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*
कायस्थ महासभा 7235 महिला टीम घोषित, महिलाओं को समाज में आगे आना होगा l
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article सीटी स्कैन निशुल्क हो जाने से गरीब, कमजोर, असहाय लोगो को मिलेगी मदद सीटी स्कैन निशुल्क हो जाने से गरीब, कमजोर, असहाय लोगो को मिलेगी मदद
Next Article जौनपुर के मेडिकल कालेज,में जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न जौनपुर के मेडिकल कालेज,में जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up