By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: टोल मालिकों को 798.44 करोड़ का रिटर्न और हर्जाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > टोल मालिकों को 798.44 करोड़ का रिटर्न और हर्जाना
महाराष्ट्र

टोल मालिकों को 798.44 करोड़ का रिटर्न और हर्जाना

Akhand Rashtra
Last updated: October 9, 2023 2:11 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
टोल मालिकों को 798.44 करोड़ का रिटर्न और हर्जाना
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बंद किए 12 और 53 नाकों पर दी हुई छुट से टोल मालिकों को 798.44 करोड़ रुपए का रिटर्न और हर्जाना देने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मार्च 2016 में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दी थी। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने तत्कालीन सार्वजनिक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटील से महाराष्ट्र राज्य में बंद किए गए टोल नाका और टोल टैक्स से दी गई छुट वाले टोल नाके की जानकारी मांगी थी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के तत्कालीन अवर सचिव शैलेंद्र बोरसे ने अनिल गलगली को बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के 38 टोल नाकों में से 11 टोल बंद करने से 226.51 करोड़ रुपए रिटर्न की रकम हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल के 53 टोल नाकों से सिर्फ 1 टोल नाका बंद हुआ हैं जिसके लिए रिटर्न की रकम 168 करोड़ रुपए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के शेष 19 प्रोजेक्ट के 27 टोल नाकों पर कार, जीप सहित एसटी और स्कूल बसेस को टोल टैक्स में छुट देने से टोल मालिकों को वर्ष 2015-16 के लिए हर्जाना रकम 179.69 करोड़ हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल के 12 प्रोजेक्ट के 26 टोल नाकों पर कार, जीप सहित एसटी और स्कूल बसेस को टोल टैक्स में से छुट देने से टोल मालिकों को वर्ष 2015-16 के लिए हर्जाना की रकम 224.24 करोड़ रुपए हैं।

बंद टोल नाका

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल के 53 में से 1 टोल नाका बंद हुआ हैं। चंद्रपूर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज तडाली (आरओबी) बंद हुआ हैं जिसके लिए वन टाइम रकम 168 करोड़ रुपए दिए जानेवाले हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के 38 में से 11 टोल नाका बंद हुए हैं जिसमें अलिबाग-पेण-खोपोली, पुणे का मावल स्थित वडगाव-चाकण-शिक्रापूर प्रोजेक्ट के 2 टोल नाका, मोहोल-कुरुल-कामती-मंद्रुप, सोलापूर स्थित टेंभूर्णी -कुर्डूवाडी-बार्शी लातूर वाडी, अहमदनगर करमाळा- टेंभूर्णी रोड़, नासिक-वणी रोड़ , भुसावळ स्थित यावल फैजपूर रोड़ और खामगाव वलन रोड़ ऐसे नाम हैं।

विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अभूतपूर्व बजट–चित्रसेन सिंह
कुर्ला में प्रोजेक्ट अमृत द्वारा जलाशयों की शुद्धि
बदलापुर नगर पंचायत में 1.25 करोड़ की लागत से बनेगी 25 इंटर लॉकिंग सड़क
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रमेश दुबे का मनाया गया जन्मदिन
यूपी के डीआईजी जुगल किशोर तिवारी का लल्लन तिवारी ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्रसिद्ध गीतकार प्यारेलाल यादव पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त प्रसिद्ध गीतकार प्यारेलाल यादव पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त
Next Article आईसीएआई की दो दिवसीय ज्ञान कार्यशाला संपन्न आईसीएआई की दो दिवसीय ज्ञान कार्यशाला संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up