By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डॉ. अनुपम चौकसे ने जिनेवा में 113वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > डॉ. अनुपम चौकसे ने जिनेवा में 113वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया
देशराज्य

डॉ. अनुपम चौकसे ने जिनेवा में 113वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया

Digital Desk - Lucknow
Last updated: June 11, 2025 5:00 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
डॉ. अनुपम चौकसे ने जिनेवा में 113वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया
SHARE

वैश्विक मंच पर भारतीय उद्योग और शिक्षा जगत की प्रभावशाली आवाज

– भारत एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि डॉ. अनुपम चौकसे, LNCT समूह के सचिव और JNCT प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भोपाल के चांसलर, ने संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा आयोजित 113वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (ILC) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह सम्मेलन 2 जून से 13 जून 2025 तक जिनेवा में आयोजित किया जा रहा है।

डॉ. चौकसे भारत सरकार के त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल (Indian Tripartite Delegation) का हिस्सा हैं, जिसमें सरकार, नियोक्ता संगठनों और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। वे Indian Council of Small Industries का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSMEs) की एक प्रमुख संस्था है। इनके साथ ही CII, FICCI, ASSOCHAM, SCOPE, और PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसे प्रतिष्ठित उद्योग संगठन भी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

इस सम्मेलन में ILO के 187 सदस्य देशों के सरकारी प्रतिनिधि, नियोक्ता संगठन और श्रमिक संगठन भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन वैश्विक श्रम मानकों, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित कार्य वातावरण और समावेशी विकास जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित है।

भारत सरकार की ओर से इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीमती वंदना गुरनानी, सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय कर रही हैं, जिनके साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हैं। भारत सरकार के माननीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने भी सम्मेलन में भाग लेकर भारत की मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई।

केंद्रीय श्रमिक संघटन की ओर से डॉ. विराट जायसवाल , NFITU के राष्ट्रीय महासचिव और LNCT विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार , श्रमिक वर्ग की आवाज को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं।

डॉ. अनुपम चौकसे को अनौपचारिक अर्थव्यवस्था (Informal Economy) समिति में नामित किया गया है, जो विकासशील देशों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह समिति असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की पहचान, सुरक्षा और बेहतर कार्य स्थितियों को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

इस अवसर पर स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत श्री अरिंदम बागची द्वारा भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में एक भव्य स्वागत रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

🗣️ डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा:

“इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को सशक्त करना और वैश्विक श्रम मानकों में भारत की भूमिका को मज़बूती से प्रस्तुत करना आज के समय की आवश्यकता है। लघु उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों का सहयोग समावेशी विकास की कुंजी है।”

🔹 अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के बारे में

International Labour Conference (ILC), ILO की सर्वोच्च निर्णयात्मक संस्था है, जिसमें 187 सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं। यह सम्मेलन सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिकों को एक साथ लाकर वैश्विक श्रम नीतियों का निर्माण करना है।

You Might Also Like

गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा रहा उदयप्रताप सिंह का परिवार
अनंत चतुर्दशी पर बीएमसी द्वारा विशेष मलेरिया निर्मूलन कार्यक्रम
घाटकोपर में स्वस्थ राष्ट्र को समर्पित, देव देश मेडिकल्स का उद्घाटन
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अनिल गलगली ने लिया आशीर्वाद
दुख में साथ देने वाला व्यक्ति ही सच्चा मित्र : पंडित पद्मेश महाराज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पत्रकार उत्पीड़न पर उबाल: "पत्रकारों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं" – तामीर हसन पत्रकार उत्पीड़न पर उबाल: “पत्रकारों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं” – तामीर हसन
Next Article एयर कंडीशनर पर 28% GST: X पर ट्रेंड और सरकार की ट्रोलिंग एयर कंडीशनर पर 28% GST: X पर ट्रेंड और सरकार की ट्रोलिंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up