मुंबई। सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में विगत सप्ताह से चल रहे काव्योत्सव का समापन हुआ।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया कार्यक्रम में सहभागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम श्रावस्तवी,संचालन योगेश बहुगुणा योगी व कवियत्री सीमा नयन ने किया। विषेश सहयोग राष्ट्रीय संरक्षिका ममता हीर , धीरेन्द्र वर्मा धीर , ममता सिंह अनिका, दिवाकर सिंह प्रबल, संस्थान के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त आयोजन नवरात्रि से प्रारंभ होकर नवमी,दसमीं तक भव्य काव्योत्सव के रूप में चला जिसका आनंद गीत, भजन के साथ कविता,मुक्तक, छंद के रुप में श्रोताओं ने सुनकर खूब तारीफ की।आमंत्रित विशिष्ट साहित्यकारों में श्वेता चक्रवर्ती गुरुग्राम हरियाणा,सुमन मालवीय साकेत नगर देवरिया,नूतन सिंह कनक अमेठी,संतोष कुमार वर्मा भोपाल मध्य प्रदेश,शिखा तिवारी सरगम फिरोजाबाद, विभूति तिवारी शहडोल मध्य प्रदेश,चांदनी कुमारी वर्मा बोकारो झारखंड,अनु अत्री याद जम्मू कश्मीर एवं भयंकर बोस मंडला मध्य प्रदेश मुख्य रूप से उपस्थित थे।काव्य उत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के पश्चात संस्थान ने सभी गीतकारों एवं साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ भव्य काव्योत्सव

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
