ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्थान नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में जनवरी 2025 में चल रहे कुंभ महोत्सव के स्वागत में आनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया तथा आयोजन राष्ट्रीय उप सचिव सीमा नयन,संरक्षिका ममता राजपूत हीर, सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर,उपसचिव योगेश बहुगुणा योगी,उपाध्यक्ष प्रीतम श्रावस्तवी, कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह प्रबल, संयोजिका नूतन सिंह कनक, सह संयोजिका ममता सिंह अनिका ने किया।संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि एकल काव्य पाठ एवं साहित्यिक परिचर्चा में विनय शर्मा दीप मुंबई के संचालन में नवी मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार, गज़लकार,अभिनेता गुलशन मदान, दिलिप कुमार व्योम नवी मुंबई के संचालन में देहरादून से वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ मिश्र एवं प्रीतम श्रावस्तवी श्रावस्ती के संचालन में आजमगढ़ से अजय कुमार पाण्डेय ने साहित्यिक परिचर्चा के साथ विविध साहित्य विधाओं पर विस्तृत जानकारी रखते हुए काव्य पाठ किया।आनलाइन कवि सम्मेलन के रुप में नूतन सिंह कनक अमेठी के संचालन में आजमगढ़ से चनरेज राम ‘अम्बुज़’ , सीमा नयन देवरिया के संचालन में आजमगढ़ से रुद्रनाथ चौबे एवं अनीता राज़, प्रीतम श्रावस्तवी के संचालन में आम्बेडकर नगर से सुरेन्द्र राही एवं कोटा से डॉक्टर रघुनाथ मिश्र सहज ने काव्यपाठ किया।
नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा कुंभ महोत्सव पर कवि सम्मेलन संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
