नागपुर । भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा 16 सितंबर 2023 को नागपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी की उपस्थिति में नशा मुक्ति जन जागरण सद्भावना पदयात्रा निकली गई जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।बता दें कि भगवती मानव कल्याण संगठन एक अखिल भारतीय रजिस्टर्ड जनकल्याणकारी आध्यात्मिक संगठन है। जिससे देश-विदेश के करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं।यह संगठन समाज में आपसी भाईचारा बनाने, नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान, चेतनावान, पुरुषार्थ एवं परोपकारी समाज का निर्माण करने के साथ ही जाति भेद,छुआछूत, साम्प्रदायिकता आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करके, सभी जाति धर्म-संप्रदाय को एक सूत्र में पिरोते हुए समाज के बीच आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करके लोगों को मानवता के पथ पर बढ़ाने का कार्य कर रहा है।उपर्युक्त लक्ष्यों की पूर्ति हेतु संगठन समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में शक्ति चेतना जनजागरण शिविरों एवं यात्राओं का आयोजन करता रहता है। इन आयोजनों में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक ,संचालक धर्म सम्राट युगचेतना पुरुष सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सानिध्य में लाखों लोग एक साथ सम्मिलित होते हैं। परम पूज्य गुरुवर श्री के आशीर्वाद एवं अथक प्रयासों का परिणाम है कि अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने नशा मांसाहार से मुक्त हो कर सच्चरित्रता का जीवन धारण करके माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा की साधना* आराधना को अपने जीवन का अंग बना लिया है जिससे उनके जीवन में सुख-शांति का प्रादुर्भाव हुआ है।इस भौतिकवादी युग में जब चारों ओर अनीति अन्याय-अधर्म व्याप्त है, शीर्ष सत्ता के साथ ही प्रदेश सरकारों ने शराब के कारोबार को राजस्व का मुख्य जरिया बना लिया है, जिसके चलते अपराध चरम पर है,मानवता चीख रही है,इस तरह के आयोजन सराहनीय प्रयास हैं। इस कार्यक्रम की भूरि भूरि सराहना करते हुए मुंबई जैन समाज के अध्यक्ष और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा कि इन दिनों मुंबई में भी नशा माफियाओं का साम्राज्य तेजी से फल फूल रहा है जिसकी चंगुल में युवा पीढ़ी फंसती जा रही है। इसलिए ऐसी नशा मुक्ति जैसी रैलियां मुंबई में भी होनी चाहिए जिससे लोगों में जन जागृति पैदा होगी। युवा पीढ़ी को ऐसी रैलियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
नागपुर में विशाल नशा मुक्ति सद्भावना पदयात्रा का आयोजन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
