शाहगंज / जौनपुर | नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित आर के हड्डी अस्पताल में अपने पति का इलाज करा रही महिला अर्धनिर्मित लिफ्ट के डक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी कामता प्रसाद का इलाज शाहगंज के आर के अस्पताल में चल रहा था। रविवार की रात उनकी पत्नी बिटन देवी 75 अस्पताल में पति की देखरेख के लिए आई थीं। इसी दौरान वह अस्पताल की लिफ्ट के डक्ट में गिर गई। जिसके चलते मौत हो गई। वही उनकी मौत की किसी को कोई जानकारी नहीं हुई। परिवार के लोग उन्हें इधर उधर खोज रहे थे। सोमवार की रात आठ बजे के करीब किसी ने अस्पताल की अर्धनिर्मित लिफ्ट की डक में किसी महिला को गिरा हुआ देखा तो चिकित्सक को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे डा जे पी दूबे ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो शिनाख्त बिटन देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

