केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अमूवारे गांव निवासी सुदामा पुत्र रामराज रविवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बेटी के ससुराल वालों ने बेटी को कहीं गायब कर दिया है। पूछने पर गालिया देने के साथ ही मारपीट व फौजदारी करने पर आमादा है। पीड़ित के अनुसार 7 वर्ष पूर्व बेटी की शादी खरगसीपुर गांव निवासी सरवन पुत्र जंदा के साथ हिन्दू रीत—रिवाज से हुई थी। बेटी का कुशलक्षेम जानने पहुंचा तो घर से बेटी गायब थी। पूछने पर लोग हीला—हवाली कर गालिया देने लगे जिसको लेकर गांव वालों से कहा तो मारपीट फौजदारी पर आमादा होने के साथ ही थाने पर जाकर शिकायत करने पर उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। फलस्वरूप थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर उक्त प्रकरण की जांच कर बेटी के तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी।
ससुराल से बेटी हुई गायब , पूछने पर दे रहे गाली!

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- CEC और SIR विवाद पर घमासान: विपक्ष की नई रणनीति और बीजेपी का राष्ट्रव्यापी अभियान
- प्रियंका गांधी के बेटे की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाईं: रेहान बोले- कलाकारों को सेंसर किया जा रहा है, मां बोलीं- अब लोकतंत्र नहीं रहा
- भाजपा विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ जड़े, बोले- अखिलेश यादव के आदमी हो… जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकालो
- इंडिया गठबंधन की आज वर्चुअल बैठक: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अगली रणनीति और 1 नवंबर की बड़ी रैली पर फोकस
- भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज
