मुंबई: सनातन सेवा संघ, मुंबई द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के कथा प्रवक्ता भागवत भूषण, श्री रामकथा एवं शिवपुराण प्रवक्ता, संतति प्रदाता पीठाधीश्वर उचेहरा, सतना, मध्यप्रदेश के पंडित आदित्य प्रकाश त्रिपाठी 31 जुलाई से 7 अगस्त तक श्री राम मंदिर वाडी, 3 कुंभारवाड़ा, मुंबई – 400004 में भागवत भक्तों पर ज्ञान वर्षा करने वाले हैं। कथा का समय शाम 4.00 बजे से रात 8.00 बजे तक रहेगा। इस ज्ञान यज्ञ के आचार्य मनोज द्विवेदी एवं आचार्य विरेन्द्र गोस्वामी हैं। पूर्णाहुति एवं भंडारा दिनांक 7 अगस्त गुरुवार को किया गया है। इसके निमंत्रक चौरसिया समाज मुंबई हैं।
पंडित आदित्य प्रकाश त्रिपाठी की संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 31 जुलाई से
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
