भायंदर। अत्यंत धार्मिक तथा समाजसेवी पंडित जनार्दन मिश्रा ( 87 वर्ष ) का बीती रात निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। आकर्षक व्यक्तित्व और उदार हृदय के धनी रहे पंडित जनार्दन मिश्रा अपने पीछे तीन पुत्रों प्रभाकर मिश्र , एडवोकेट आर जे मिश्र , सुधाकर मिश्र तथा पौत्र पौत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए । मूलत: वाराणसी जिला के शिसवा गांव के रहने वाले जनार्दन मिश्रा के निधन पर राहुल एजुकेशन के चैयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, उमाशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, रविंद्र कुमार मिश्र, नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह, जटाशंकर पांडे, श्रीकांत उपाध्याय, नगरसेवक मदन सिंह, नगरसेवक मनोज दुबे, डॉ उमेशचंद्र शुक्ल, एडवोकेट राजकुमार मिश्र, अभय राज चौबे, सुशील कुमार दुबे, उपेंद्र सिंह , पंडित संतोष मिश्र, पंडित राकेशमणि त्रिपाठी, दिनेश दूबे, राजीव मणि त्रिपाठी, ब्रिजेश तिवारी, प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र, शिव बहादुर सिंह, माताकृपाल उपाध्याय, एडवोकेट सतीश चौबे, राजेश मिश्रा, शिव प्रकाश पांडे ,आनंद पाठक, एचपी सिंह, भगवती दुबे, डॉक्टर राकेश मिश्रा, त्रिभुवन दुबे, मनोज मिश्र, मुरलीधर पांडे, आरबी त्रिपाठी, संजय दुबे, अमरनाथ पांडे,अदालत पांडे, महेंद्र उपाध्याय, लल्लू तिवारी, प्रेमचंद तिवारी,बाबा तिवारी ,शिव प्रकाश पांडे, उपेंद्र पांडे अजीत सिंह, अजीत शुक्ला, अशोक जांगिर ,प्रेम भाई, एच आर शर्मा समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। आज सुबह 9 बजे बंदरबाड़ी स्मशान , भायंदर पूर्व में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
पंडित जनार्दन मिश्रा के निधन से शोक में डूबा भायंदर

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
