By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने गांव में बनाया तीन मंजिला पुस्तकालय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने गांव में बनाया तीन मंजिला पुस्तकालय
ताज़ा ख़बरें

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने गांव में बनाया तीन मंजिला पुस्तकालय

Akhand Rashtra
Last updated: December 26, 2023 10:45 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने गांव में बनाया तीन मंजिला पुस्तकालय
SHARE

अपना पूर्वांचल महासंघ ने किया सम्मान

जौनपुर। आमतौर पर बड़े पदों से सेवानिवृत होने वाले अधिकारी शहरों में बनाए गए आलीशान मकानों में रहना पसंद करते हैं। जिस मिट्टी में पालकर वे बड़े बनते हैं, वहां कुछ सामाजिक कार्य करना तो दूर वहां जाना भी पसंद नहीं करते। परंतु कुछ ऐसी भी अधिकारी हैं, जो लगातार अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहने के साथ-साथ वहां के विकास कार्यों में हाथ बंटाते हैं। जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित बीबीपुर तिवारी गांव में बनाया गया तीन मंजिला नारायण ज्ञान धाम आसपास के मेधावी बच्चों के लिए पथ प्रदर्शक का काम कर रहा है। सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने सेवानिवृत होने के बाद इसका निर्माण कराया। इसके सभी मंजिलों पर शानदार लाइब्रेरी बनी हुई है, जहां आपको हर विषय और हर परीक्षा की तैयारी से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध हैं। सुबह से लेकर शाम तक विद्यार्थी इस मुफ्त लाइब्रेरी का लाभ उठा रहे हैं। यहां पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे आज प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं। ग्रामीण शिक्षा के प्रति उनके समर्पित भावना को देखते हुए अपना पूर्वांचल महासंघ ने उन्हें पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित किया है। 25 दिसंबर की शाम को अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अमरीश दुबे ने शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, राज्य सरकार पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका विभा शुक्ला, प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र शुक्ल , विद्या त्रिपाठी तथा उषा त्रिपाठी उपस्थित रहे। सेवानिवृत होने के बाद बीपी त्रिपाठी, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, उत्तर प्रदेश मैं सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सम्मान पाने के बाद उन्होंने कहा कि गांव की प्रतिभाओं के विकास के लिए वे निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।

पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने गांव में बनाया तीन मंजिला पुस्तकालय

You Might Also Like

विकसित भारत के लिए STEM आधारित शिक्षा को नई दिशा देने का समय
भा.ना.क.वि.सेवा समिति द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
Akhand Rashtra photo of the day
सन्त निरन्कारी मिशन का मेगा पौधरोपण अभियान 13 को
जौनपुर में धारा 144 लागू: डीएम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article श्री धारकुंडी स्वामी शताब्दी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन श्री धारकुंडी स्वामी शताब्दी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
Next Article शिखर परिवार ने की मृत माली के परिवार की मदद शिखर परिवार ने की मृत माली के परिवार की मदद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up