जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित दौलतपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत में सूचना क्रांति के जनक रहे राजीव गांधी ने मतदाताओं की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी उनके प्रयासों के चलते ही पंचायत राज व्यवस्था में महिलाओं को भागीदारी मिली। सच्चे अर्थों में वे भारत माता के सच्ची सपूत रहे जिन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दुबे, शिव प्रसाद यादव, राजू गुप्ता, फूलचंद गौतम, विशाल तिवारी, अशोक दुबे, दीपक तिवारी,राजन,पंकज शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण दुबे तथा संचालन विनोद कुमार ने किया।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
