जौनपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्वर्गीय पंडित रतनलाल शर्मा स्टेडियम किदवई नगर कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने अपना जौहर विखेरते हुए पूरे प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उत्तरप्रदेश में प्रथम स्थान मिलते ही जिले के प्राइमरी स्कूल के अधिकारियों, शिक्षकों और बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।कानपुर में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों ने प्रतिभा किया जिसमें लोकगीत में प्रथम स्थान गुरैनी जूनियर हाई स्कूल शाहगंज ने प्राप्त किया गुरैनी शाहगंज की शिक्षिका ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि राज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नंबर वन होने के लिए उन्होंने न्याय पंचायत स्तर, उसके बाद ब्लॉक स्तर फिर जिला और मंडल पर विजय हासिल करने के बाद यहां तक पहुंची है। एकांकी और खेलकूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल वाराणसी मंडल चैंपियन बना। इसकी अध्यक्षता शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रताप सिंह बघेल ने की ,संयोजक राजेश कुमार वर्मा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल एवं 18 मंडल के बीएसए 18 मंडल के जिला व्यायाम शिक्षक शिक्षिका कार्यक्रम में मौजूद रहे।
प्राइमरी के बच्चों ने प्रदेश में किया जौनपुर का नाम रोशन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
