सुल्तानपुर। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर शासनादेश के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के अन्य विद्यालयों से संबद्धीकरण के निर्णय का विरोध करते हुए SFI कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के हितों के खिलाफ बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को संबोधित ज्ञापन सौंपा और डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।
SFI के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों का इस तरह से संबद्ध किया जाना शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा और गरीब व ग्रामीण इलाकों के छात्रों पर नकारात्मक असर डालेगा। उन्होंने जल्द से जल्द इस शासनादेश को वापस लेने की मांग की।

