By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बीज व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बीज व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी
उत्तर प्रदेशराज्य

बीज व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी

Omkar Tripathi
Last updated: June 28, 2025 5:49 am
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

समान समेत व्यापारी ने रंगे हाथ पकड़ कर सौंपा पुलिस को

जौनपुर।नगर कोतवाली अंतर्गत साहू धर्मशाला के पास एक बड़े बीज गोदाम से शुक्रवार को लाखों रुपए की मशीन की चोरी का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

गोदाम के मालिक मौके पर पहुंचे । उन्होंने सामान ले जा रहे लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया । पुलिस को सूचना दे कर मोके पर बुलवाया। गोदाम से सामान ले जाने वाले लोगों के साथ उक्त वाहन को भी कोतवाली पुलिस रँगे हाथ पकड़ कर थाने ले आई

बावजूद इसके नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ को दिए गए प्रार्थना पत्र में शहर के मरदानपुर निवासी शहर के बड़े बीज व्यापारी रामचंद्र भगेलूराम मौर्य फर्म के मालिक 

शत्रुघ्न मौर्य ने आरोप लगाया कि स्टेशन रोड, साहू धर्मशाला स्थित मेरे गोदाम से पिछले एक पखवाड़े से निरंतर चोरी हो रही थी । लेकिन मैं चोर को पकड़ नहीं पा रहा था।

 जिसमें आज दिनदहाड़े कुछ बदमाश किस्म के लोग अवैध असलहों से लेस होकर घुस गए।

वहां स्थापित एग्रोसा कंपनी का भारी भरकम सीड प्रोसेसिंग प्लांट को गेलेंडर मशीन से काट कर छोटे पिकअप पर लाद कर वह बाहर निकल रहे थे ।

इस दौरान मुझे पड़ोस के एक व्यक्ति ने सूचना दिया आनन फानन में मैं बाइक से अपने बेटे व कुछ मित्रों को लेकर मौके पर गया। 

इस दौरान वहां देखा कि दो-तीन लोग सारे सामान को वाहन पर रख कर मुख्य गेट से बाहर निकल रहे थे।

 मैंने उन लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया । फिर यूपी डायल 112 पर फोन करके पुलिस और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्र व भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी को बुलाया।

पुलिस ने वाहन चालक और साथ में मौजूद दोनों लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई ।

लेकिन अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया है ।

 व्यापारी शत्रुघ्न मौर्य ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी चोरी के मामले में घटना को अंजाम देने वालों को मौके पर पकड़ा गया। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टे मुझे समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

फिलहाल मामला जो भी हो लेकिन शहर के प्रतिष्ठित बीज व्यापारी के गोदाम से इस तरह के हुई घटना का खुलासा होना और पुलिस द्वारा मौके पर जाकर वहां से सभी सामान को कोतवाली लाना , फिर कोई कार्रवाई न करना एक बड़े सवाल खड़े करता है।

एसपी ने दिया भरोसा, होगी करवाई

जौनपुर। उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष

शत्रुघ्न मौर्य, सिद्धार्थ मौर्य के साथ जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी सिंह, संदीप सिंह, राहुल मौर्य समेत दर्जन भर बीज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिला।

इस दौरान उन्हें गोदाम से चोरी किए जा रहे लाखों के समान के साथ साक्ष्य के तौर पर वीडियो व फोटो भी दिखाया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुम्भ ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

झारखण्डे महादेव धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
देव दीपावली पर नवकुंभ द्वारा हुआ भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
सांसद नरेश म्हस्के के प्रयासों से भायंदर स्टेशन पर नए एस्केलेटर का शुभारंभ
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीवो बाजार का भव्य कार्यक्रम
जनसंपर्क कार्यालय पहुंचने पर पूर्व सांसद संजीव नाईक का सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डीआईओएस ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर की चर्चा
Next Article तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी मामले में वकीलों ने रखा मजबूत पक्ष
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up