जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर चंदवक गोमती नदी पुल के पास बुधवार देर रात्रि वाराणसी से सिद्धार्थ नगर जाते समय अनियंत्रित हो कार बीस फिट गहरी खाई में पलट गई।घटना के बाद चीख पुकार मच गई। कार में पांच लोग सवार थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले गई जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वाराणसी से कार से सिद्धार्थनगर 24 वर्षीय मोहित त्रिपाठी पुत्र श्यामलाल ,28 वर्षीय रवि शुक्ला पुत्र दूधनाथ ,50 वर्षीय गुरु प्रसाद पुत्र नर भग्गल ,23 वर्षीय दीपक व 22 वर्षीय धीरज जा रहे थे। चंदवक गोमती नदी पुल पार करते ही मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गहरे खाई में पलट गई जिससे सभी लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी डोभी ले गई जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
बेकाबू गाड़ी के खाई में गिरने से पांच लोग हुए घायल
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
