वाराणसी। उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में योगी सरकार विफल साबित हो रही है। सार्वजनिक निर्माण कार्यों में लिए जा रहे भारी कमीशन का प्रभाव काम की गुणवत्ता पर साफ तौर से दिखाई दे रहा है। ऐसा ही एक मामला वाराणसी के शिवपुर विधानसभा में मडवा कजरिया पोखरा से हनुमान मंदिर अर्दली बाजार तक बनी सड़क पर साफ देखने को मिल रहा है। एक महीना पहले ही बनी सीसी रोड टूटना शुरू हो गया। रोड में लगी गिट्टियां उखड़ रही हैं। रोड के डिवाइडर फुटपाथ का काम चल रहा है। स्थानीय पत्रकार राजहंस सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तथा स्थानीय विधायक अनिल राजभर को ट्वीट करके भ्रष्टाचार की जानकारी दी है। राजहंस सिंह ने कहा कि 12 और 1 के अनुपात में सीमेंट बालू मिलाकर काम किया गया है, यही कारण है कि एक महीने के अंदर ही सड़क टूटने शुरू हो गई है। बगल में जो पत्थर लगाए जा रहे हैं उनमें सिर्फ बालू का ही प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश में यह सड़क पूरी तरह से बह जाएगी। उन्होंने सड़क की फिर से मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
भ्रष्टाचार का खुला खेल, एक महीने में ही टूटने लगी सड़क
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
