भायंदर। लोकतंत्र में मतदान का सबसे अधिक महत्व है। मतदान के माध्यम से ही मतदाता अपने प्रतिनिधि का चयन करता है। यही कारण है कि चुनाव आयोग और सामाजिक संस्थाएं लगातार लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। मतदान के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने 20 नवंबर को मतदान करने के लिए, अपने पैतृक गांव महुअर कला, चंदौली, उत्तर प्रदेश में 18 नवंबर को अपने पौत्र उत्सव राहुल तिवारी की शादी के उपलक्ष में आयोजित बहुभोज कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके परिवार और रिश्तेदारों के अलावा मीरा भायंदर में रहने वाले 70 लोगों के हवाई टिकट निकाले गए थे। देखा जाए तो मतदान को लेकर यह बहुत प्रेरणादायक फैसला है। इस बारे में पूछे जाने पर लल्लन तिवारी ने कहा कि मतदान के माध्यम से ही हम अपना भविष्य चुनते हैं। मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए हर मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए।
मतदान के लिए लल्लन तिवारी ने स्थगित किया गांव में बहुभोज का कार्यक्रम

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
