By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मतदान संपन्न होते ही अगली सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मतदान संपन्न होते ही अगली सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म
महाराष्ट्रराज्य

मतदान संपन्न होते ही अगली सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

Digital Desk - Lucknow
Last updated: November 20, 2024 12:50 pm
Digital Desk - Lucknow
2 years ago
Share
मतदान संपन्न होते ही अगली सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। आखिरकार महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की जागरूकता ने चुनाव को पूरी तरह से सफल बनाया। मतदान संपन्न होते ही अगली सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। शहरी इलाकों में जहां महायुति की लहर साफ़ देखी जा रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में महाविकास आघाड़ी जमकर फाइट करते नजर आ रही है। कुल मिलाकर महाविकास आघाड़ी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। परंतु अधिकांश लोगों का मानना है कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी भाजपा महायुति की सरकार बनाने में सफल हो जायेगी। सूत्रों की माने तो भाजपा को सबसे बड़ा डर अजीत पवार को लेकर है। अगर उनके आमदार निर्णायक संख्या में विजई हुई तो वे भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। मुंबई में भाजपा महायुति के प्रत्याशियों को जिन विधानसभाओं से स्पष्ट जीत के संकेत मिल रहे हैं, उनमें कालीना से अमरजीत सिंह, बोरीवली से संजय उपाध्याय, विलेपार्ले से एड पराग अलवनी, बांद्रा पश्चिम से एडवोकेट आशीष शेलार, चारकोप से योगेश सागर, मागाठाणे से प्रकाश सुर्वे, अंधेरी पश्चिम से अमित साटम, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह, घाटकोपर पश्चिम से राम कदम का समावेश है। अनेक सीटों पर जोरदार टक्कर मानी जा रही है। मुंबई से सटे मीरा भायंदर की बात करें तो यहां की दोनों सीटों पर महायुति की शानदार जीत मानी जा रही है। प्रताप सरनाईक तथा नरेंद्र मेहता विरोधियों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। वसई विधानसभा में स्नेहा नवीन दुबे पंडित की जीत भी पक्की मानी जा रही है। उत्तर भारतीयों ने इस बार भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया। यही कारण है कि भाजपा खेमे में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। उत्तर भारतीय लोकप्रिय नेता कृपाशंकर सिंह के अनुसार महाराष्ट्र में फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा महायुति की सरकार बनने जा रही है। भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के अनुसार महाराष्ट्र की जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर हम सरकार बनाने जा रहे हैं।

You Might Also Like

प्रिया असवानी की पुस्तक ‘3 एएम थाट्स’ का लंदन में हुआ लोकार्पण
विपक्षी से पैसे लेकर जमीन कब्जा कराने का गंभीर आरोप
प्रताप सरनाईक द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्र उत्सव में उमड़ा जन सैलाब
कुर्ला – बांद्रा रेलवे मार्ग के मूल रेखांकन की हो बहाली: अनिल गलगली
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने दिया वक्तव्य
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अमरजीत सिंह ने दिखाई ताकत चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अमरजीत सिंह ने दिखाई ताकत
Next Article डिप्रेशन पर आधारित सुनील पाल की फिल्म Coffee with ALONE डिप्रेशन पर आधारित सुनील पाल की फिल्म Coffee with ALONE
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up