मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण विभाग के जिजामाता नगर स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ ओमकार चोचे के आयोजन में बुधवार दिनांक 8 मई 2024 को आनंद नगर,कांबले नगर,वीर सुभाष नगर,जिजामाता नगर में मलेरिया कैंप का आयोजन किया गया।उक्त विशेष मानसून पूर्व मलेरिया कैंप का दिशा निर्देशन जी-दक्षिण विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र वी मोहिते ने किया।डॉ विरेन्द्र वी मोहिते ने सभी को निर्देशित किया था कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान है उसकी खून जांच अवश्य होनी चाहिए,क्योंकि किसी भी प्रकार की बुखार मलेरिया हो सकती है।उक्त विशेष कार्यक्रम में संनि. निरिक्षक चैतन्य रावल,रघुनाथ दुधम,संनि. अन्वेषक विनयकुमार शर्मा,सुनील कर्पे, विश्वास दीक्षित,हीरा वसावे,पीसीओ समन्वयक लक्ष्मण झगड़े के साथ आशा कार्यकर्ता में दर्शना बडाडे,शोभा बनसोडे,सुमित्रा जाधव, मेघना खाड़े,मनीषा कांबले, विद्या जाधव,अवनी जाधव,शीतल भोसले,प्रीति बेटकर,श्वेता कांबले, प्रभावती कांबले,सुरेखा कांबले मुख्य रूप से उपस्थित थी।उपस्थित सभी महानगरपालिका के कर्मचारियों ने अपने अपने कर्तव्य का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करते हुए लगभग सैकड़ों संसयित मलेरिया व्यक्तियों का उपचार व दिशा निर्देशन किया।
मलेरिया रोकथाम हेतु बीएमसी ने मानसून पूर्व लगाया शिविर

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
