जौनपुर। जनपद में सांपों के रेस्क्यू के लिए मशहूर मुरली वाले हौसला आज स्वयं मामूली सी चूक के चलते कोबरा बाइट के शिकार हो गये।वह जाल में फंसे एक कोबरा को रेस्क्यू कर रहे थे।इस बीच पहले से ही बेहद एलर्ट कोबरा ने झटके में उन्हें डंस लिया। इससे पूर्व भी दो बार उन्हें सांप डंस चुका है लेकिन इस बार की बाइट काफी खतरनाक रही।उन्होंने सांप को तत्काल रेस्क्यू करके हास्पिटल जाना चाहा लेकिन उनकी फोर व्हीलर स्टार्ट नहीं हो रही थी उनके सहयोगी बिना समय गवायें उन्हें बाइक से ही लेकर जलालपुर से जौनपुर के निजी चिकित्सालय में मात्र 35 से 40 मिनट के अंदर पहुंच गये। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते वह बेहोशी की हालत में पहुंच गए थे। जहां वरिष्ठ चिकित्सक वी एस उपाध्याय ने बताया की उन्हें 10 स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन लगाने के बाद अब हालत स्थिर हैं।फालो अप के लिए उन्हें 24 घंटे तक अस्पताल में और रखा जायेगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि अगर सर्प काटता है तो बिना समय गवायें अस्पताल लेकर आयें। झाड़ फूंक के चक्कर में समय बर्बाद करने से हालात और खराब हो जाते हैं।समय रहते इलाज बहुत जरूरी है।
मशहूर सांप रेस्क्यू हौसला को कोबरा ने डंसा
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
