मुंबई। महर्षि दयानंद कॉलेज, परेल मुंबई में स्कालरशिप एवं प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कमेटी द्वारा वेद ,रामायण, श्रीमद्भागवत गीता, गुरु ग्रंथ साहिब एवं जैन स्तोत्र पर वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. डॉ. गौरी सोमण एवं डॉ.सोमेन्द्र शर्मा ने निर्णायक डॉ.नम्रता होवाल एवं डॉ.निकी पाठक, मुख्य अतिथि प्रो.रविन्द्र उपाध्याय अध्यक्ष,भौतिक विज्ञान विभाग,प्रो. ललित त्यागी अध्यक्ष,अर्थशास्त्र विभाग को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।इस कार्यक्रम का संयोजन करते हुए प्रो. डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों पर वक्तृत्व स्पर्धा आयोजित करने के मूल में विद्यार्थियों को धार्मिक ग्रंथों को जीवन ग्रंथ समझने में सुविधा होगी। विद्यार्थी धर्म-कर्म को जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे। हमारे जीवन के निर्माण में स्पर्धा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगी। निर्णायक नम्रता होवाल ने कहा कि व्यक्तित्व में निखार लाएगा। हमें संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत भाषा पढ़नी चाहिए।निकी पाठक ने कहा कि वेद,श्रीमद्भागवत गीता, रामायण, गुरु ग्रंथ साहिब हमारे सफलता का सूत्र जीवन ग्रंथ है। वक्तृत्व स्पर्धा में क्रमशः वेद पर ईश्वर पुरी को, श्रीमद्भागवत गीता पर गीता तेजस को, रामायण पर वैशाली ठाकुर को , गुरु ग्रंथ साहिब पर दिशा परब को एवं जैन स्तोत्र पर अंजलि मौर्य को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल अध्यक्ष,हिन्दी-विभाग ने किया और कार्यक्रम की संयोजिका प्रो.गौरी सोमण ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म ग्रंथों को पढ़कर उसकी व्याख्या करना विशेष कार्य है, इसके लिए विद्यार्थियों की जितनी सराहना किया जाएं कम है
महर्षि दयानंद कॉलेज में धर्म ग्रंथो पर आधारित वक्तृत्व स्पर्धा संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
