मुंबई। मुंबई प्रेस क्लब के चुनाव में प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक एलायंस (पीडीए) को भारी जीत मिली हैं। पीडीए के समर खड़स ने प्रेसिडेंट, राजेश मस्करान्हस ने अध्यक्ष, रजनीश काकडे ने उपाध्यक्ष, मयुरेश गणपत्ये ने सचिव, आशीष राजे ने संयुक्त सचिव, सौरभ शर्मा ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। इस पैनल के सभी दस उम्मीदवारों ने कार्यकारणी सदस्य की दसों सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल की है। कार्यकारणी सदस्य के रूप में आदित्य दुबे,अनुराग कांबले,आशीष राणे, गौरव लघाटे, किरण उमरीगर, लतिकेश शर्मा, प्रवीण पाटील, रूचा कानोलकर, शशांक पराडे और स्वाती देशपांडे ने बंपर विजय प्राप्त की है। पीडीए पैनल को मिली शानदार जीत पर नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट समर खड़स ने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नवनिर्वाचित कमिटी दोगुने जोश के साथ प्रेस क्लब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष राजेश मस्करान्हस ने बताया कि प्रेस क्लब की नई बिल्डिंग के निर्माण संबंधित सभी अनुमति लगभग मिल गई है। उन्होंने आशा जताई कि जल्द ही बिल्डिंग का निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा।
मुंबई प्रेस क्लब चुनाव में प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक एलायंस पैनल की एकतरफा जीत

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
