लखनऊ। असफलता ऐसी चीज नहीं है जिससे डरना या बचना चाहिए, बल्कि इसे सीखने की प्रक्रिया के एक स्वाभाविक हिस्से के रूप में स्वीकार करना चाहिए। लोकसभा चुनाव में जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपने गृह जनपद से प्रत्याशी बनाए जाने पर आभार जताते हुए उन्हें विजय का उपहार ना दे पाने के लिए अफसोस जाहिर किया। चुनाव को लेकर काफी देर तक दोनों के बीच चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री ने कृपाशंकर सिंह का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि राजनीति में हार जीत का उतना महत्व नहीं है, जितना महत्व अच्छे विचारों और संकल्पों के साथ लगातार जनता के बीच काम करना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कृपाशंकर सिंह ने की मुलाकात

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
